जरुरी जानकारी | बिनौला सहित सोयाबीन तेल-तिलहन कीमतों में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सोयाबीन की मांग बढ़ने और स्टॉक खाली होने से स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को सोयाबीन तेल-तिलहन कीमतों में लाभ दर्ज हुआ जबकि सामान्य कारोबार के बीच बाकी सभी तेल-तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

नयी दिल्ली, एक मार्च सोयाबीन की मांग बढ़ने और स्टॉक खाली होने से स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को सोयाबीन तेल-तिलहन कीमतों में लाभ दर्ज हुआ जबकि सामान्य कारोबार के बीच बाकी सभी तेल-तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

बाजार के जानकार सूत्रों के अनुसार सूरजमुखी तेल के आयात का भाव 1,555 डॉलर प्रति टन से बढ़कर 1,565 डॉलर हो गया और दिल्ली में सूरजमुखी रिफाइंड तेल का भाव (जीएसटी जमा सहित) 182 रुपये किलो की रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गया। उन्होंने कहा कि जब तक वैश्विक स्तर पर सूरजमुखी के भाव नरम नहीं होंगे खाद्य तेलों की कीमतें नरम नहीं पड़ेंगी। विदेशों में अगले चार-पांच महीने के लिए सूरजमुखी का भाव अधिक बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि घरेलू के साथ-साथ दुनियाभर में मुर्गी दाने के लिए सोयाबीन खली (डीओसी) की भारी मांग है और निर्यात के सौदों को पूरा करने में मुश्किल आ रही है क्योंकि मध्य प्रदेश में सोयाबीन की ज्यादातर फसल बरसात के कारण खराब हुई है और दागी सोयाबीन दाने का उपयोग डीओसी में नहीं होता। इसके अलावा सोयाबीन की बड़ियां बनाने वाली कंपनियों की भी भारी मांग है और पाइपलाइन एकदम खाली है।

उन्होंने कहा कि तेल की अधिक कीमतें तेल कारोबार के जुड़े सभी हितधारकों के लिए बेहतर ही रहने वाली हैं और इस बार मिली अच्छी कीमत की वजह से अगली बार पैदावार बढ़ेगी और तिलहन उत्पादन के संदर्भ में देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा।

सूत्रों ने कहा कि मंडियों में सरसों की आवक बढ़ रही है और इसकी नये फसल से मिलने वाली तेल में अभी हरापन है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर कारोबारी इस हरे तेल का उपयोग रिफाइंड बनाने के लिए कर रहे हैं। अभी सरसों में मिलावट के लिए भी कोई तेल नहीं है और विशुद्ध सरसों को उपयोग में लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर यही हाल बना रहा तो आगे आने वाले दिनों में सरसों की कमी हो सकती है।

सामान्य कारोबार के बीच सीपीओ, सरसों और मूंगफली तेल-तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे। मूंगफली तेल के महंगा होने की वजह से बिनौला की अच्छी खासी मांग रही जिससे बिनौला तेल कीमत में भी सुधार आया।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 6,395 - 6,445 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 6,060- 6,125 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 15,000 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,395 - 2,455 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 13,300 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,000 -2,150 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,130 - 2,245 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 13,500 - 16,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,000 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,800 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,750 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,950 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,100 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,820 रुपये।

पामोलिन कांडला 11,660 (बिना जीएसटी के)

सोयाबीन तिलहन मिल डिलिवरी 5,300 - 5,350 रुपये,

लूज में 5,150- 5,200 रुपये

मक्का खल (सरिस्का) 3,530 रुपये

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें