जरुरी जानकारी | सोयाबीन तेल में सुधार, बिनौला में गिरावट, बाकी तेल-तिलहन पूर्ववत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में सुधार के रुख के बीच देश के तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को सोयाबीन तेल की कीमतें मामूली सुधार के साथ बंद हुईं जबकि बिनौला तेल में गिरावट रही। बाकी सभी तेल-तिलहन के दाम पूर्ववत बने रहे।

नयी दिल्ली, छह जून विदेशी बाजारों में सुधार के रुख के बीच देश के तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को सोयाबीन तेल की कीमतें मामूली सुधार के साथ बंद हुईं जबकि बिनौला तेल में गिरावट रही। बाकी सभी तेल-तिलहन के दाम पूर्ववत बने रहे।

मलेशिया एक्सचेंज मामूली सुधार के साथ दोपहर 3.30 बजे बंद हो गया जबकि शिकागो एक्सचेंज में सुधार जारी है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि शिकागो एक्सचेंज में मामूली सुधार के बीच सोयाबीन इंदौर तेल (पूर्ववत) को छोड़कर बाकी सोयाबीन तेल के दाम में मामूली सुधार आया। जबकि कमजोर हाजिर दाम रहने और किसानों की सुस्त बिकवाली के बीच सोयाबीन तिलहन के दाम पूर्ववत रहे।

उन्होंने कहा कि दूसरी ओर, सबसे अधिक खपत करने वाले राज्य गुजरात में बिनौला तेल का दाम पामोलीन से 15-16 रुपये किलो ऊंचा हो जाने की वजह से मांग कमजोर रहने के कारण बिनौला तेल के दाम गिरावट दर्शाते बंद हुए।

सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन के आसपास ही ऊंचे दाम होने की वजह से मांग प्रभावित रहने के बीच पाम-पामोलीन तेल पूर्वस्तर पर बने रहे। मंहगा होने की वजह से मांग प्रभावित रहने के कारण सरसों तेल-तिलहन के दाम भी पूर्वस्तर पर बने रहे। मूंगफली तेल-तिलहन भी पूवस्तर पर बना रहा।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 6,625-6,675 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 5,650-6,025 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 13,650 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,210-2,510 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 13,850 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,460-2,560 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,460-2,595 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,300 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 9,350 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,525 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,200 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,350 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,250 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 4,425-4,475 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,175-4,225 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\