जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में गिरावट से सोयाबीन, सीपीओ में नुकसान, मांग बढ़ने से मूंगफली तेज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख के बीच दिल्ली तेल तिलहन बाजार में शुक्रवार को सोयाबीन तेल तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) और पामोलीन तेल के भाव नुकसान के साथ बंद हुए जबकि बिनौला महंगा होने से मूंगफली में मांग बढ़ी गई और इसमें तेल तिलहन कीमतों में सुधार आया। बाकी तेल तिलहनों के भाव पूर्ववत बने रहे।

नयी दिल्ली, 27 अगस्त विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख के बीच दिल्ली तेल तिलहन बाजार में शुक्रवार को सोयाबीन तेल तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) और पामोलीन तेल के भाव नुकसान के साथ बंद हुए जबकि बिनौला महंगा होने से मूंगफली में मांग बढ़ी गई और इसमें तेल तिलहन कीमतों में सुधार आया। बाकी तेल तिलहनों के भाव पूर्ववत बने रहे।

बाजार सूत्रों ने कहा कि शिकागो एक्सचेंज में 1.5 प्रतिशत और मलेशिया एक्सचेंज में 1.4 प्रतिशत की गिरावट रही। विदेशों में भाव टूटने से यहां भी सोयाबीन की मांग प्रभावित हुई। यहां अधिकांश सोयाबीन पेराई वाले तेल संयंत्र अपने रखरखाव में लगे हैं। साथ ही ऊंचे भाव पर खरीद कमजोर रही है। इसके अलावा, सोयाबीन तेल रहित खल (डीओसी) की कमी दूर करने के लिए इसके आयात की अनुमति दिये जाने के बाद इसकी मांग तात्कालिक रूप से प्रभावित हुई है।

सूत्रों ने कहा कि अगले महीने देश में सरसों की दैनिक मांग बढ़ने की संभावना है, यही वजह है कि वायदा कारोबार में भाव टूटने के बाद भी हाजिर में भाव पूर्ववत बना रहा। वायदा कारोबार में पिछले तीन दिन में सरसों भाव में करीब 150 रुपये क्विन्टल की गिरावट आई है लेकिन हाजिर भाव नहीं टूट रहा है। सरसों की 40-45 प्रतिशत पेराई मिलें बंद हो चुकी हैं तथा अगली फसल आने में छह-साढ़े छह महीने शेष हैं। अगली बिजाई मौसम के लिए सरकार को हाफेड और नेफेड जैसी सहकारी संस्थाओं के माध्यम से सरसों बीज की, हरियाणा के रेवाड़ी सहित अन्य स्थानों से बाजार भाव पर खरीद कर लेनी चाहिये ताकि त्योहार के मौसम में बाजार पर नियंत्रण रखा जा सके।

उन्होंने कहा कि बिनौला तेल का भाव मूंगफली के आसपास रहने के कारण विशेषकर गुजरात में मूंगफली तेल की मांग बढ़ गई है जिससे इसके तेल तिलहन के भाव सुधार देखा गया। बाकी तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर ही बने रहे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8,125 - 8,175 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 6,720 - 6,865 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 15,400 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,370 - 2,500 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 16,580 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,560 -2,610 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,645 - 2,755 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,100 - 17,600 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,020 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,950 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,650 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 12,000 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,550 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,650 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,500 (बिना जीएसटी के)

सोयाबीन दाना 9,000 - 9,025, सोयाबीन लूज 8,700 - 8,800 रुपये

मक्का खल (सरिस्का) 3,800 रुपये

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें