जरुरी जानकारी | विदेशों में भाव टूटने से सोयाबीन, कच्चा पाम तेल कीमतों में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरसों तेल के सम्मिश्रण पर रोक के संदर्भ में दिल्ली उच्च न्यायालय में सुनवाई जुलाई के उत्तरार्द्ध तक टाले जाने के बाद बुधवार को दिल्ली तेल तिलहन बाजार में कच्चा पाम तेल (सीपीओ) और सोयाबीन डीगम तेल को करारा झटका लगा। विदेशों में इनके भाव टूटने के बाद यहां इन दोनों तेलों के भाव भी गिरावट दर्शाते बंद हुए।

नयी दिल्ली, नौ जून सरसों तेल के सम्मिश्रण पर रोक के संदर्भ में दिल्ली उच्च न्यायालय में सुनवाई जुलाई के उत्तरार्द्ध तक टाले जाने के बाद बुधवार को दिल्ली तेल तिलहन बाजार में कच्चा पाम तेल (सीपीओ) और सोयाबीन डीगम तेल को करारा झटका लगा। विदेशों में इनके भाव टूटने के बाद यहां इन दोनों तेलों के भाव भी गिरावट दर्शाते बंद हुए।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सरसों तेल में चावल भूसी, सोयाबीन डीगम जैसे सस्ते तेलों की बहुलांश मात्रा में मिलावट की जाती थी लेकिन सरकार ने आठ जून से इसमें किसी भी साधारण तेल की मिलावट करने पर रोक लगा दी। इसको लेकर कुछ कारोबारियों ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है जिस पर बुधवार को होने वाली सुनवाई को 19 जुलाई के लिए टाल दिया गया है। इस बीच बुधवार को सोयाबीन डीगम और सीपीओ की मांग काफी प्रभावित हुई। जिससे मलेशिया एक्सचेंज में चार प्रतिशत की गिरावट रही। मांग प्रभावित होने से सीपीओ के साथ साथ सोयाबीन डीगम के भाव हानि दर्शाते बंद हुए।

मांग प्रभावित होने से सोयाबीन दिल्ली, इंदौर और सोयाबीन डीगम के भाव क्रमश: 100 रुपये, 50 रुपये 50 रुपये की हानि के साथ बंद हुए। जबकि सीपीओ, पामोलीन दिल्ली और पामोलीन कांडला तेल की कीमत में 50-50 रुपये क्विन्टल की गिरावट आई।

बाकी अन्य तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,350 - 7,400 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,920 - 6,065 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,750 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,360 - 2,390 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,360 -2,410 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,460 - 2,560 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,000 - 17,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,250 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,950 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,600 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,400 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,750 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,350 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,200 (बिना जीएसटी के)

सोयाबीन दाना 7,600 - 7,650, सोयाबीन लूज 7,550 - 7,600 रुपये

मक्का खल 3,800 रुपये

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 146 रनों का लक्ष्य, पाथुम निसांका ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Recods: 127 रन की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और रिकॉर्ड्स की बारिश, अफगानिस्तान का हुआ पूरी तरह सफाया

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड