देश की खबरें | संप्रभुता, धर्मनिरपेक्षता, बहुलवाद भारतीय लोकतंत्र के मुख्य स्तंभ हैं : ममता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि संप्रभुता, धर्मनिरपेक्षता, बहुलवाद भारतीय लोकतंत्र के मुख्य आधार हैं और देश में हर किसी (महिला या पुरूष) को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है।

कोलकाता, 12 मार्च पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि संप्रभुता, धर्मनिरपेक्षता, बहुलवाद भारतीय लोकतंत्र के मुख्य आधार हैं और देश में हर किसी (महिला या पुरूष) को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है।

बनर्जी ने विधानसभा में कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि वह सभी का ध्यान रखें।

बनर्जी ने कहा, ‘‘चाहे वह व्यक्ति हिंदू हो, सिख हो, बौद्ध हो, मुस्लिम हो, ईसाई हो या पारसी हो, सभी को अपने अपने धर्मों का पालन करने का अधिकार है।’’

उन्होंने विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों की सरकार के विरोध में नारेबाजी के बीच कहा, ‘‘मुख्यमंत्री के तौर पर मेरी जिम्मेदारी है कि मैं सभी का ख्याल रखूं। हम सभी का ध्यान रखते हैं।’’

उन्होंने होली पर्व का जिक्र नहीं किया लेकिन भाजपा नेताओं से आग्रह किया कि वे ‘‘हिंदू कार्ड न खेलें क्योंकि पश्चिम बंगाल में हर त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है’’।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘आपके आयातित हिंदू धर्म का हमारे प्राचीन वेदों या हमारे संतों ने कोई समर्थन नहीं किया है। भाजपा नकली हिंदू धर्म का आयात कर रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज