देश की खबरें | दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में दस्तक दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिम मानसून ने सोमवार को अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में दस्तक दी जो चार महीने लंबी चलने वाली मौसमी बारिश की शुरुआत का संकेत है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यहां यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 16 मई दक्षिण-पश्चिम मानसून ने सोमवार को अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में दस्तक दी जो चार महीने लंबी चलने वाली मौसमी बारिश की शुरुआत का संकेत है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यहां यह जानकारी दी।

आईएमडी ने कहा कि अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह और आसपास के इलाकों में दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने के कारण बारिश हो रही है।

आईएमडी ने एक बयान में कहा, ''दक्षिण पश्चिम मानसून के अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, पूरे अंडमान द्वीप समूह के अलावा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं।''

बयान के मुताबिक, अगले पांच दिनों के दौरान लक्षद्वीप और उत्तरी तमिलनाडु तट पर चक्रवाती परिसंचरण की उपस्थिति के चलते केरल, तटीय और दक्षिण कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में गरज या तेज हवाओं के साथ व्यापक वर्षा होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने कहा कि तमिलनाडु में सोमवार से बुधवार तक और अगले दो दिनों में लक्षद्वीप क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है। इसने कहा कि बुधवार को कर्नाटक के तटीय और दक्षिणी हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है।

पिछले हफ्ते, मौसम विभाग ने कहा था कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 27 मई तक केरल पहुंचने की उम्मीद है, जो कि एक जून की अपनी सामान्य शुरुआत की तारीख से पांच दिन पहले है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी