देश की खबरें | शोरानूर दुर्घटना के बाद दक्षिण रेलवे ने ठेकेदार की सेवाएं समाप्त कीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण रेलवे ने शनिवार को शोरानूर स्टेशन के निकट हुई दुर्घटना के बाद उस ठेकेदार की सेवाएं समाप्त कर दी हैं, जिसे रेलवे पटरियों की सफाई का काम दिया गया था।

पलक्कड़, तीन नवंबर दक्षिण रेलवे ने शनिवार को शोरानूर स्टेशन के निकट हुई दुर्घटना के बाद उस ठेकेदार की सेवाएं समाप्त कर दी हैं, जिसे रेलवे पटरियों की सफाई का काम दिया गया था।

इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी और एक व्यक्ति लापता है।

रेलवे द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘अनुबंध समाप्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है तथा आने वाली ट्रेनों की जानकारी देकर श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने के लिए ठेकेदार के खिलाफ आपराधिक मामला भी दर्ज किया जा रहा है।’’

शोरानूर यार्ड और आस-पास के मार्ग में कूड़ा बीनने का ठेका मलप्पुरम के मुनव्वर को दिया गया था।

रेलवे के अनुसार, शनिवार को अपराह्न तीन बजकर पांच मिनट पर तिरुवनंतपुरम जाने वाली केरल एक्सप्रेस ने रेलवे पटरी से कचरा इकट्ठा करने का काम करने वाले श्रमिकों को टक्कर मार दी थी जिसके कारण तीन लोगों की मौत हो गई और एक अब भी लापता है।

रेलवे ने तमिलनाडु की दो महिलाओं सहित मृतक श्रमिकों के परिवारों को एक-एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘काम पूरा होने के बाद लगभग 10 मजदूरों के एक समूह ने स्टेशन के दूसरी ओर जाने के लिए रेलवे अधिकारियों को सूचित किए बिना और रेलवे कर्मियों की अनुमति के बिना सड़क के बजाय रेलवे पुल का इस्तेमाल किया।’’

चूंकि उस दिन पुल पर रेलवे के किसी कार्य की योजना नहीं थी, इसलिए पुल पर रेलवे संबंधी कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि दुर्भाग्य से, ट्रेन ने चार व्यक्तियों को टक्कर मार दी।

इस बीच, रविवार को भरतपुझा नदी में लापता व्यक्ति की तलाश फिर से शुरू की गई।

रेलवे पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट