खेल की खबरें | दक्षिण क्षेत्र ने उत्तर क्षेत्र को हराया, फाइनल में पश्चिम क्षेत्र से होगा सामना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के आर साई किशोर ने शनिवार को यहां बारिश से बाधित दलीप ट्राफी सेमीफाइनल के अंतिम रोमांचक दिन शानदार हरफनमौला प्रदर्शन किया जिससे दक्षिण क्षेत्र ने उत्तर क्षेत्र को दो विकेट से पराजित कर दिया।

बेंगलुरु, आठ जुलाई तमिलनाडु के आर साई किशोर ने शनिवार को यहां बारिश से बाधित दलीप ट्राफी सेमीफाइनल के अंतिम रोमांचक दिन शानदार हरफनमौला प्रदर्शन किया जिससे दक्षिण क्षेत्र ने उत्तर क्षेत्र को दो विकेट से पराजित कर दिया।

फाइनल में दक्षिण क्षेत्र का सामना गत चैम्पियन पश्चिम क्षेत्र से होगा जिससे यह 2022 खिताबी भिड़ंत का दोहराव होगा।

आसमान बादलों से भरा था, 215 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण क्षेत्र ने मयंक अग्रवाल की 54 और कप्तान हनुमा विहारी की 43 रन की पारी से इसके करीब पहुंचने की ओर कदम बढ़ाये।

लेकिन हर्षित राणा (84 रन देकर तीन विकेट), बलतेज सिंह (47 रन देकर दो विकेट) और वैभव अरोड़ा (46 रन देकर दो विकेट) ने अपनी टीम को समय पर विकेट दिलाकर दबाव बनाया जबकि उत्तर के कप्तान जयंत यादव ने मयंक अग्रवाल का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया।

बारिश के कारण दो बार खेल में खलल डली। इसमें से एक बार तो खेल करीब दो घंटे तक रूका रहा जो अंतिम सत्र से पहले था। दक्षिण क्षेत्र को तब जीत के लिए 32 रन की दरकार थी। रिकी भुई (34 रन) और तिलक वर्मा (25 रन) अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे।

पांच विकेट बचे थे लेकिन उन्हें जीत तक पहुंचने से पहले कुछ मुश्किल क्षणों का सामना करना पड़ा।

राणा और बलतेज के दोहरे झटकों से दक्षिण क्षेत्र का स्कोर आठ विकेट पर 213 रन हो गया था, टीम ने महज 22 रन के अंदर चार विकेट गंवा दिये।

साई किशोर ने नाबाद 15 रन बनाकर फिनिशर की भूमिका निभायी। दबाव में खेली गयी उनकी इस पारी में दो छक्के जड़े थे।

दक्षिण क्षेत्र ने दिन की शुरुआत में बिना विकेट गंवाये 21 रन से आगे खेलना शुरू किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट