देश की खबरें | दक्षिण पश्चिमी कमान ने पेशेवर उत्कृष्टता का उच्चतम स्तर को छुआ: लेफ्टिनेंट जनरल सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने मंगलवार को कहा कि इस कमान ने देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने के साथ-साथ परिचालन संबंधी तैयारियों और पेशेवर उत्कृष्टता के उच्चतम स्तर को हासिल किया है।

जयपुर, 15 अप्रैल सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने मंगलवार को कहा कि इस कमान ने देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने के साथ-साथ परिचालन संबंधी तैयारियों और पेशेवर उत्कृष्टता के उच्चतम स्तर को हासिल किया है।

सिंह इस कमान के 21वें स्थापना दिवस पर यहां संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कमान की ये उपलब्धियां उचित प्रशिक्षण, नई तकनीक के अंगीकरण और नई प्रौद्योगिकी व सामरिक प्रक्रियाओं को विकसित करने से संभव हुई हैं।

उन्होंने कहा, "यही कारण है कि भारतीय सेना की यह सबसे युवा कमान भविष्य के युद्ध के लिए तैयार है और यह तकनीकी रूप दक्ष, घातक और चुस्त बल के रूप में उभरी है।"

सिंह ने कहा कि भारतीय सेना के विजन के अनुरूप कई पहल की गई हैं।

उन्होंने कहा, "इनमें प्रमुख पांच स्तंभ हैं- संयुक्तता और एकीकरण, बल पुनर्गठन, आधुनिकीकरण और प्रौद्योगिकी अंगीकरण, सिस्टम प्रोसेस फंक्शन और मानव संसाधन प्रबंधन। इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम अब दिखाई दे रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "सबसे युवा कमान होने के बावजूद, हमने नई रणनीतिक योजना, बहु-डोमेन संचालन में तालमेल, निगरानी ढांचे में सुधार और नई प्रौद्योगिकी शामिल करके परिचालन तैयारियों में सुधार किया है। कमान ने 'टेक्नालाजी अब्जॉर्प्शन' को विशेष प्राथमिकता दी है।"

लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने कहा कि कमान ने आईआईटी कानपुर और रुड़की के साथ मिलकर अनुसंधान और विकास परियोजनाएं शुरू की हैं और कई तकनीकी विश्वविद्यालयों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए हैं।

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि कमान ने दिग्गजों और वीर नारियों के कल्याण के लिए नई पहल की है। उन्होंने कहा कि जयपुर में एक वृद्धाश्रम बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं और सरकार के साथ भूमि आवंटन की प्रक्रिया चल रही है।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Chhattisgarh Horror: छत्तीसगढ़ में रूह कंपा देने वाली वारदात, पत्नी की हत्या कर कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमा शख्स; पुलिस ने किया गिरफ्तार