विदेश की खबरें | दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने यूएई की यात्रा के दौरान परमाणु ऊर्जा की ओर लौटने का समर्थन किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यून ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक सम्मेलन के दौरान यूएई के नेता शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के समक्ष यह बयान दिया, जो परमाणु ऊर्जा के प्रति सियोल की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। दक्षिण कोरिया अरब प्रायद्वीप का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र बनाने का काम पूरा करने में जुटा है।
यून ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक सम्मेलन के दौरान यूएई के नेता शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के समक्ष यह बयान दिया, जो परमाणु ऊर्जा के प्रति सियोल की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। दक्षिण कोरिया अरब प्रायद्वीप का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र बनाने का काम पूरा करने में जुटा है।
दक्षिण कोरिया संयुक्त अरब अमीरात में लाभकारी रखरखाव अनुबंधों और भविष्य की परियोजनाओं के लिए कतार में है। संयुक्त अरब अमीरात और दक्षिण कोरिया के बीच हाल में नजदीकियां बढ़ी हैं।
यून ने ‘अबू धाबी सस्टेनेबिलिटी वीक’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अगर हम दोनों देश स्वच्छ ऊर्जा विकसित करने के प्रयासों में शामिल होते हैं ... तो इससे न केवल दोनों देशों की ऊर्जा सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि यह वैश्विक ऊर्जा बाजार की स्थिरता में भी योगदान देगा।’’
उनकी चार दिवसीय यात्रा के दौरान शेख मोहम्मद देश में करीब 30 अरब डॉलर का निवेश करने का पहले ही वादा कर चुके हैं। उनकी इस यात्रा में हुंदई, सैमसंग और अन्य कंपनियों के दिग्गज कारोबारी भी शामिल हैं।
यून ने अपनी यात्रा के दौरान संयुक्त अरब अमीरात में तैनात दक्षिण कोरियाई विशेष बलों से भी मुलाकात की। उन्होंने बलों से कहा, ‘‘संयुक्त अरब अमीरात हमारा बंधु देश है... यूएई कोई बाहर का देश नहीं है- यहां यह आपका देश है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे बंधु राष्ट्र की सुरक्षा हमारी सुरक्षा है। संयुक्त अरब अमीरात का सबसे खतरनाक दुश्मन देश ईरान है और हमारा दुश्मन उत्तर कोरिया है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)