दक्षिण कोरिया इस सप्ताह कोरोना वायरस जांच किट की खेप अमेरिका रवाना करेगा

दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में आए हैं और वहां 22,000 से भी ज्यादा लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है।

योन्हाप समाचार एजेंसी ने सोमवार को इस आशय की खबर दी है।

दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में आए हैं और वहां 22,000 से भी ज्यादा लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है।

चीन की सीमा से लगे दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले शुरुआत में तेजी से बढ़े थे, लेकिन देश ने व्यापक पैमाने पर ‘‘संदिग्धों का पता लगाने, उनकी जांच और इलाज करने की रणनीति अपना कर’’ इस महामारी को नियंत्रित कर लिया है।

दक्षिण कोरिया ने अपने देश में पांच लाख ऐसे लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के लिए जांच की है, जिनको डॉक्टरों ने सलाह दी थी या फिर वे किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे।

ट्रंप प्रशासन पर इस महामारी से निपटने की दिशा में तेजी से कदम नहीं उठाने का आरोप लग रहा है, हालांकि वह लगातार कह रहे हैं कि अमेरिका में दुनिया में सबसे ज्यादा संख्या में इस वायरस संक्रमण के लिए लोगों की जांच की गई है।

पिछले महीने फोन पर हुई बातचीत के बाद दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन ने बताया था कि ट्रंप ने वायरस संक्रमण की जांच के लिए किट मांगे हैं।

योन्हाप ने सियोल में विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से खबर दी है कि दो कंपनियों में निर्मित जांच किट लेकर एक मालवाहक विमान मंगलवार को इंचेओन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अमेरिका में मेरीलैंड के लिए उड़ान भरेगा।

खबर में बताया गया है कि अमेरिका के ‘फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन’ ने दक्षिण कोरिया की तीन कंपनियों को जांच किट बनाने की शुरुआती मंजूरी दी है, इन्हीं में से दो कंपनियों में निर्मित किट लेकर विमान रवाना होने वाला है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने जांच किट लेकर विमान के मंगलवार को उड़ान भरने की पुष्टि की है, लेकिन अन्य कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट