विदेश की खबरें | दक्षिण कोरिया: गोपनीयता संबंधी चिंताओं के बीच “डीपसीक’ के एआई ऐप के डाउनलोड पर रोक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के कृत्रिम मेधा स्टार्टअप ‘डीपसीक’ को लेकर चिंताएं हैं कि यह बेहद संवेदनशील जानकारी एकत्र कर रहा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

चीन के कृत्रिम मेधा स्टार्टअप ‘डीपसीक’ को लेकर चिंताएं हैं कि यह बेहद संवेदनशील जानकारी एकत्र कर रहा है।

दक्षिण कोरिया के व्यक्तिगत सूचना संरक्षण आयोग ने कहा कि ‘डीपसीक’ के ऐप को शनिवार शाम को ‘एप्पल’ के ऐप स्टोर और ‘गूगल प्ले’ के स्थानीय संस्करणों से हटा दिया गया है।

आयोग ने कहा कि कंपनी ने ऐप को पुनः लॉन्च करने से पहले गोपनीयता सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए एजेंसी के साथ काम करने पर सहमति व्यक्त की है।

यह कार्रवाई उन उपयोगकर्ताओं को प्रभावित नहीं करेगी जिन्होंने पहले से ही अपने फोन पर ‘डीकसीक’ डाउनलोड कर लिया है या जो इसे निजी कंप्यूटर पर इस्तेमाल करते हैं।

दक्षिण कोरियाई आयोग के जांच प्रभाग के निदेशक नैम सेओक ने देश में डीपसीक के उपयोगकर्ताओं को सलाह दी है कि वे अपने मोबाइल से ऐप को हटा दें या जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता, तब तक उन उपकरणों में व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करने से बचें जिसमें इन्हें डाउनलोड किया गया है।

दक्षिण कोरिया की कई सरकारी एजेंसियों और कंपनियों ने या तो ‘डीपसीक’ को प्रतिबंधित कर दिया है या कर्मचारियों के काम के लिए इस ऐप का उपयोग करने पर रोक लगा दी है।

नैम ने कहा कि दक्षिण कोरियाई गोपनीयता आयोग ने पाया कि कंपनी में तीसरे पक्ष को डेटा हस्तांतरित करने के बारे में पारदर्शिता की कमी है और संभवतः अत्यधिक व्यक्तिगत जानकारी एकत्र की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\