दक्षिण कोरिया ने अफवाहों के बीच कहा, किम की कोई सर्जरी नहीं हुई

उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया द्वारा जारी वीडियो फुटेज में किम के फिर से नजर आने के बाद उन अटकलों पर विराम लग गया था कि वह या तो बहुत बुरी तरह बीमार हैं या हो सकता है कि उनकी मौत भी हो गई हो लेकिन कुछ मीडिया संगठन और समीक्षक किम के स्वास्थ्य को लेकर अब भी सवाल उठा रहे हैं। वे उन क्षणों का हवाला दे रहे हैं जहां फैक्टरी के कार्यक्रम में किम के चलने का अंदाज कुछ सख्त सा लग रहा है।

उत्तर कोरिया ने शनिवार को कहा था कि किम शुक्रवार को प्योंग्यांग के पास उवर्रक फैक्टरी का कार्य पूर्ण होने के मौके पर रखे गए एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। पिछले 20 दिनों में वह पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आए थे।

उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया द्वारा जारी वीडियो फुटेज में किम के फिर से नजर आने के बाद उन अटकलों पर विराम लग गया था कि वह या तो बहुत बुरी तरह बीमार हैं या हो सकता है कि उनकी मौत भी हो गई हो लेकिन कुछ मीडिया संगठन और समीक्षक किम के स्वास्थ्य को लेकर अब भी सवाल उठा रहे हैं। वे उन क्षणों का हवाला दे रहे हैं जहां फैक्टरी के कार्यक्रम में किम के चलने का अंदाज कुछ सख्त सा लग रहा है।

राष्ट्रपति भवन ब्लू हाउस के मुताबिक दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि सरकार को इस बात का भरोसा है कि किम की कोई सर्जरी, कोई इलाज नहीं हुआ है।

विश्व के सबसे गोपनीय देशों में से एक, उत्तर कोरिया में होने वाली गतिविधियों की पुष्टि करने में दक्षिण कोरिया का रिकॉर्ड असमान रहा है। लेकिन जब हाल के हफ्तों में किम के स्वास्थ्य को लेकर अफवाहें आने लगीं तब दक्षिण कोरियाई सरकार ने उन्हें निराधार बताकर दृढ़ता से खारिज कर दिया और कहा कि उत्तर कोरिया में किसी तरह की असामान्य गतिविधि नहीं हुई।

यह पहली बार नहीं है जब किम लंबे वक्त तक सार्वजनिक तौर पर न दिखाई दिए हों। इससे पहले 2014 में भी वह छह हफ्ते के लिए लापता हो गए थे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\