जरुरी जानकारी | साउथ इंडियन बैंक का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 23 प्रतिशत बढ़कर 275 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. साउथ इंडियन बैंक का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 275 करोड़ रुपये रहा है। बैंक ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर साउथ इंडियन बैंक का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 275 करोड़ रुपये रहा है। बैंक ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

बैंक का शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 223 करोड़ रुपये रहा था।

जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 2,485 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,995 करोड़ रुपये थी।

बैंक की ब्याज से आय बढ़कर 2,129 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,740 करोड़ रुपये रही थी।

इसके अलावा बैंक की सकल गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) सितंबर अंत तक घटकर कुल कर्ज का 4.96 प्रतिशत रह गईं। सितंबर, 2022 में यह 5.67 प्रतिशत थीं।

बैंक का शुद्ध एनपीए भी घटकर 1.70 प्रतिशत रह गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 2.51 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट