जरुरी जानकारी | साउथ इंडियन बैंक का मुनाफा जून तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 322 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. साउथ इंडियन बैंक का मुनाफा चालू वित्त वर्ष (2025-26) की अप्रैल-जून तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 322 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई साउथ इंडियन बैंक का मुनाफा चालू वित्त वर्ष (2025-26) की अप्रैल-जून तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 322 करोड़ रुपये हो गया।

वित्त वर्ष 2024-25 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी का मुनाफा 294 करोड़ रुपये रहा था।

साउथ इंडियन बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 2,984 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 2,736 करोड़ रुपये थी।

बैंक द्वारा अर्जित ब्याज अप्रैल-जून तिमाही में सालाना आधार पर बढ़कर 2,362 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,314 करोड़ रुपये थी। समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की परिचालन आय सालाना आधार पर बढ़कर 672 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 508 करोड़ रुपये थी।

बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार हुआ है, क्योंकि सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) जून तिमाही के अंत में सकल अग्रिमों के 3.15 प्रतिशत पर आ गईं, जो एक वर्ष पूर्व 4.50 प्रतिशत थीं। शुद्ध एनपीए या खराब ऋण घटकर 0.68 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1.44 प्रतिशत था।

बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीएआर) बढ़कर 19.48 प्रतिशत हो गया जो वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 18.11 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट