जरुरी जानकारी | साउथ इंडियन बैंक का मार्च तिमाही का शुद्ध लाभ 13.88 प्रतिशत घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. साउथ इंडियन बैंक का बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) का शुद्ध लाभ 13.88 प्रतिशत घटकर 287.56 करोड़ रुपये रहा है।

नयी दिल्ली, दो मई साउथ इंडियन बैंक का बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) का शुद्ध लाभ 13.88 प्रतिशत घटकर 287.56 करोड़ रुपये रहा है।

वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 333.89 करोड़ रुपये रहा था।

साउथ इंडियन बैंक ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि मार्च तिमाही में उसका कुल खर्च बढ़कर 2,187 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में 1,757 करोड़ रुपये था।

बैंक की कुल आमदनी मार्च तिमाही में बढ़कर 2,621 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में 2,318 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बैंक का शुद्ध लाभ 38 प्रतिशत बढ़कर 1,070 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 775 करोड़ रुपये था।

बैंक के निदेशक मंडल ने बीते वित्त वर्ष के लिए एक रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 30 प्रतिशत या 30 पैसे प्रति शेयर के लाभांश की सिफारिश की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट