जरुरी जानकारी | साउथ इंडियन बैंक ने जून तिमाही में 115 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के ऋणदाता साउथ इंडियन बैंक ने जून, 2022 को समाप्त तिमाही में एकल आधार पर 115.35 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की तुलना में बैंक के मुनाफे में कई गुना का इजाफा हुआ है। डूबे कर्ज के लिए प्रावधान कम रहने से बैंक का मुनाफा बढ़ा है।

नई दिल्ली, 26 जुलाई निजी क्षेत्र के ऋणदाता साउथ इंडियन बैंक ने जून, 2022 को समाप्त तिमाही में एकल आधार पर 115.35 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की तुलना में बैंक के मुनाफे में कई गुना का इजाफा हुआ है। डूबे कर्ज के लिए प्रावधान कम रहने से बैंक का मुनाफा बढ़ा है।

जून, 2021 में समाप्त तिमाही में बैंक ने 10.31 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

हालांकि, इससे पिछली यानी मार्च तिमाही की तुलना में बैंक का शुद्ध लाभ कम रहा है। मार्च तिमाही में बैंक ने 272 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

त्रिशूर स्थित इस बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि चालू वित्तवर्ष की अप्रैल-जून की तिमाही में उसकी कुल आय घटकर 1,868.15 करोड़ रुपये रह गई। एक साल पहले समान तिमाही में यह 2,084.39 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही के दौरान ब्याज के माध्यम से अर्जित मुख्य आय 1,633.39 करोड़ रुपये से घटकर 1,621.81 करोड़ रुपये रह गईअन्य आय भी 45 प्रतिशत से अधिक घटकर 246.34 करोड़ रुपये रह गई।

जून तिमाही में बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटकर कुल ऋण का 5.87 प्रतिशत रह गईं, जो जून, 2021 के अंत तक 8.02 प्रतिशत थीं। इस दौरान बैंक का शुद्ध एनपीए भी 5.05 प्रतिशत से घटकर 2.87 प्रतिशत पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड