देश की खबरें | भारत में अब दक्षिण की फिल्मों का बोलबाला : तमिल फिल्म निर्देशक वसंतबालन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिल फिल्म निर्देशक जी. वसंतबालन ने कहा है कि भारत में वर्तमान में दक्षिण भारत की फिल्मों का बोलबाला है। बालन की फिल्म ‘अनीति’ को अब तक की सबसे अधिक ‘डार्क’ फिल्म कहा जा रहा है।

बेंगलुरु, 28 जुलाई तमिल फिल्म निर्देशक जी. वसंतबालन ने कहा है कि भारत में वर्तमान में दक्षिण भारत की फिल्मों का बोलबाला है। बालन की फिल्म ‘अनीति’ को अब तक की सबसे अधिक ‘डार्क’ फिल्म कहा जा रहा है।

‘डार्क’ फिल्म निर्माण की शैली अलग होती है जिसमें जीवन के अछूते पक्ष को दिखाया जाता है। इस तरह की फिल्मों में प्रकाश का इस्तेमाल अलग शैली में किया जाता है और कथानक जटिल, दर्शन, मनोविज्ञान पर आधारित होते हैं।

वसंतबालन फिल्म उद्योग का जाना माना नाम हैं। वह निर्देशक एस. शंकर की 1993 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेंटलमैन’ के कई सहायक निर्देशकों में से एक थे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में ओटीटी (ओवर द टॉप) मंच पासा पलटने वाले रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अच्छी बात ये है कि आज मौके उपलब्ध हैं, अगर आप आश्वस्त हैं तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आजकल सिर्फ थिएटर में फिल्मों को रिलीज करना ही विकल्प नहीं है। ऐसे कई मंच उपलब्ध हैं जहां अच्छी कमाई के अवसर हैं।’’

वसंतबालन ने कहा, ‘‘जाहिर तौर पर ‘कांतारा’, ‘केजीएफ’ और ‘आरआरआर’ जैसी फिल्मों ने भी दक्षिण भारतीय फिल्मों को इस मुकाम पर पहुंचाने में मदद की है।’’

वसंतबालन की हालिया फिल्म 21 जुलाई को रिलीज हुई। उन्होंने कहा कि यह फिल्म मनोवैज्ञानिक थ्रिलर से कहीं अधिक है। अपनी साख के अनुरूप वह इस फिल्म में भी सामाजिक अन्याय और असमानताओं की पड़ताल करते हैं, लेकिन उनकी पिछली फिल्मों के विपरीत ‘अनीति’ कुछ ज्यादा ही हिंसक हो जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\