विदेश की खबरें | प्रेमी की हत्या के आरोप में भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी महिला गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चाकू घोंपकर प्रेमी की हत्या करने के आरोप में भारतीय मूल की एक दक्षिण अफ्रीकी महिला को गिरफ्तार किया गया है।

जोहानिसबर्ग, 21 अक्टूबर चाकू घोंपकर प्रेमी की हत्या करने के आरोप में भारतीय मूल की एक दक्षिण अफ्रीकी महिला को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना शनिवार को डरबन से 27 किलोमीटर दूर वेरुलम नगर में हुई जहां प्रेमी युगल किराए के मकान में रह रहा था।

यह भी पढ़े | Afghanistan में पाकिस्तानी वीजा के लिए मची भगदड़, 12 महिलाओं की मौत.

उन्होंने कहा कि एक विवाद के बाद 27 वर्षीय आलिशा बालगोविन्द ने रसोई के चाकू से अपने प्रेमी योगन मूडले पर हमला कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मूडले को अस्पताल ले जाया गया जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े | कोविड-19: दक्षिण अफ्रीका की उच्च जोखिम देशों की नयी सूची में भी भारत शामिल.

उन्होंने कहा कि बालगोविन्द को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया गया जिसने उसे जमानत दे दी और सुनवाई नौ दिसंबर तक के लिए टाल दी।

साप्ताहिक अखबार ‘पोस्ट’ के अनुसार बालगोविन्द के पिता सुदेश ने कहा कि उनकी बेटी ने आत्मरक्षा में कदम उठाया और उसे खुद कई जगह चोट आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\