दक्षिण अफ्रीका के सीमित ओवरों के विशेषज्ञ बेहरडीन ने संन्यास की घोषणा की

दक्षिण अफ्रीका के सीमित ओवरों के विशेषज्ञ और पूर्व टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान फरहान बेहरडीन ने मंगलवार को पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की.

Farhan Behrdeen (Photo Credits : Twitter)

केपटाउन, 27 दिसंबर : दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के सीमित ओवरों के विशेषज्ञ और पूर्व टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान फरहान बेहरडीन (Farhan Behrdeen) ने मंगलवार को पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की. इस 39 वर्षीय खिलाड़ी ने 59 एकदिवसीय और 38 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले. उन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी भी की थी. बेहरडीन ने संन्यास लेने के अपने फैसले की घोषणा सोशल मीडिया के जरिये की.

इस हरफनमौला ने कहा कि 18 साल से अधिक समय तक खेलने के बाद पेशेवर क्रिकेट छोड़ने का फैसला कठिन था. इस फैसले के बारे में सोचते हुए पिछले कुछ सप्ताह उनके लिए विशेष रूप से कठिन थे. उन्होंने एकदिवसीय में 1074 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 518 रन बनाए है. घरेलू क्रिकेट में हालांकि उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है. बेहरडीन ने 2004 में प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया और 125 मैचों में 7,000 से अधिक रन बनाए, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 150 रन था. राष्ट्रीय टीम के लिए पदार्पण करने के लिए उन्हें आठ साल का इंतजार करना पड़ा . यह भी पढ़ें :PCB: पाकिस्तान क्रिकेट में आरोप प्रत्योप का दौर जारी, इमरान खान और रमीज रजा पर लगा पीसीबी को बर्बाद करने का आरोप

वह 2012, 2014 और 2016 में टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम के सदस्य थे. इसके साथ ही वह 2015 में एकदिवसीय विश्व कप का हिस्सा थे. बेहरडीन ने लिखा, ‘‘18 साल आए और चले गए. मैंने देश के लिए 97 मैच खेले. मेरे पास 17 ट्रॉफी और चार विश्व कप और 560 पेशेवर मैच खेलने का अनुभव है.’’ उन्होंने आखिरी बार नवंबर 2018 में कैरारा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी 20 अंतरराष्ट्रीय में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa Squad for 2nd Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मिला मौका

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट