विदेश की खबरें | दक्षिण अफ्रीका: भाजपा नेता के पत्र पर एनजीओ ने दी प्रतिक्रिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका के एक एनजीओ ने भारत के सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी के नेता विजय जॉली द्वारा उच्चायुक्त सिबुसिसो एनडेबेले को संबोधित करते हुए लिखे गए पत्र पर प्रतिक्रिया दी है। पत्र में दक्षिण अफ्रीका में कथित रूप से हिंसा निशाने पर कहे जा रहे भारतीय समुदाय की रक्षा की मांग की गई है।

जोहानिसबर्ग, 17 जुलाई दक्षिण अफ्रीका के एक एनजीओ ने भारत के सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी के नेता विजय जॉली द्वारा उच्चायुक्त सिबुसिसो एनडेबेले को संबोधित करते हुए लिखे गए पत्र पर प्रतिक्रिया दी है। पत्र में दक्षिण अफ्रीका में कथित रूप से हिंसा निशाने पर कहे जा रहे भारतीय समुदाय की रक्षा की मांग की गई है।

अहमद खतरदा फाउंडेशन (एकेएफ) के कार्यकारी निदेशक निशान बैल्टन ने जॉली के पत्र के जवाब में कहा, ''भारतीय मूल के अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी देश के नागरिक हैं, भारत के नहीं और इसलिए ये चिंताएं शायद गलत हैं।''

बैल्टन ने कहा, ''यदि आप सभी दक्षिण अफ्रीकियों की भलाई के बारे में चिंतित होते, तो इसकी बेहतर सराहना की जाती। शायद आपका पत्र दक्षिण अफ्रीका में भारतीय नागरिकों के बारे में चिंता व्यक्त करता है और यही बात अधिक समझ में आती है।''

जॉली ने अपने पत्र में दक्षिण अफ्रीका की अशांति को देश का आंतरिक मुद्दा बताया था।

जॉली ने कहा, ''पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा की गिरफ्तारी के बाद दक्षिण अफ्रीका में अशांति आपका आंतरिक मामला है। लेकिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ लड़ने वाले भारतीयों के खिलाफ हिंसा घृणित है।''

जॉली ने पत्र में लिखा, ''हम दक्षिण अफ्रीका में सभी भारतीयों के जीवन, संपत्ति और सम्मान की सुरक्षा की मांग करते हैं।''

पत्र में उन्होंने कई बार आरोप लगाया कि पूर्व राष्ट्रपति जुमा को सात जुलाई को जेल भेजे जाने के बाद हुए हिंसक प्रदर्शन में भारतीय समुदाय निशाने पर आ गया है। जुमा को भ्रष्टाचार के मामले में 15 महीने कैद की सजा सुनाई गई है।

एकेएफ का नाम भारतीय मूल के एक कार्यकर्ता अहमद कथराडा के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका को लोकतंत्र की ओर ले जाने के लिए एक राजनीतिक कैदी के रूप में रोबेन द्वीप पर नेल्सन मंडेला के साथ लगभग एक साल बिताया था। यह संगठन किसी भी तरह के नस्लभेद का विरोध करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\