दक्षिण अफ्रीका में दो और हफ्ते प्रभावी रहेगा लॉकडाउन; शीर्ष अधिकारी 30 प्रतिशत कम वेतन लेंगे

रामफोसा ने राष्ट्रीय चैनल पर बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा की जब देश शुरुआती बंद के तीसरे हफ्ते की तैयारी कर रहा था जो इससे पहले यह 16 अप्रैल को खत्म होने वाला था।

जोहानिसबर्ग, 10 अप्रैल दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते लागू 21 दिन के राष्ट्रव्यापी बंद को दो हफ्तों के लिए और बढ़ा दिया है और कहा कि कोविड-19 के खिलाफ संघर्ष अभी खत्म होने से कोसों दूर है क्योंकि संक्रमण के मामले देश में बढ़कर 1,934 हो गए हैं।

रामफोसा ने राष्ट्रीय चैनल पर बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा की जब देश शुरुआती बंद के तीसरे हफ्ते की तैयारी कर रहा था जो इससे पहले यह 16 अप्रैल को खत्म होने वाला था।

राष्ट्रपति ने यह भी बताया कि कैबिनेट और सरकार का शीर्ष प्रबंधन एकजुटता कोष में योगदान देने के मकसद से अगले तीन महीने तक एक तिहाई वेतन ही लेंगे।

उन्होंने कहा, “यह दिखाने के पर्याप्त साक्ष्य हैं कि बंद का फायदा हो रहा है।”

उन्होंने कहा कि बंद से पहले 42 प्रतिशत की दर से संक्रमण का बढ़ना, बंद लागू करने के बाद घट कर चार प्रतिशत हो गया है।

रामफोसा ने कहा, “लेकिन कोरोना वायरस के खिलाफ संघर्ष अब भी बहुत बाकी है। हम फिलहाल बड़े संघर्ष के शुरुआती चरण में हैं जहां हमारे हर संसाधन और हर प्रयास की जरूरत है।”

उन्होंने कहा, “ हम आराम से नहीं बैठ सकते। हम असावधान नहीं हो सकते। आने वाले हफ्तों और महीनों में, हमें निश्चित तौर पर हमारी प्रतिक्रिया बढ़ानी होगी और हमारे हस्तक्षेप के दायरे को बढ़ाना होगा।”

बंद को अचानक खत्म कर देने के खिलाफ चेताते हुए राष्ट्रपति ने कहा, “अगर हम बंद को अचानक खत्म कर देते हैं तो हम पिछले कुछ हफ्तों में हासिल की गई उपलब्धियों पर पानी फेर देंगे।”

रामफोसा ने कहा, “हमारी पहली प्राथमिकता वायरस के प्रसार को धीमा करने और ज्यादा से ज्यादा जानों को बचाना है।”

जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के कोरोना वायरस ट्रैकर के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका में कुल संक्रमितों की संख्या 1,934 है और 18 लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\