जरुरी जानकारी | दक्षिण अफ्रीका में 2020 में वाहनों का सर्वाधिक आयात भारत से हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका में 2020 में कोविड19 संकट के बावजूद सबसे अधिक वाहन आयात भारत से किया गया। यह जानकारी वाहन बाजार के बारे में एक ताजा रपट में सामने आयी है।

जोहानीसबर्ग , आठ मई दक्षिण अफ्रीका में 2020 में कोविड19 संकट के बावजूद सबसे अधिक वाहन आयात भारत से किया गया। यह जानकारी वाहन बाजार के बारे में एक ताजा रपट में सामने आयी है।

दक्षिण अफ्रीका के वाहन बाजार के एक मंच आटोमोटिव इंडस्ट्री एक्सपोर्ट काउंसिल की ताजा आटोमोटिव एक्सपोर्ट मैन्यूअल रपट में यह जानकारी दी गयी है। इसमें कहा गया है कि दुनिया के कई प्रतिष्ठित वाहन निर्माताओं ने भारत को प्रवेश श्रेणी और छोटे वाहनों के विनिर्माण के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित कर दिया है।

भारत से दक्षिण अफ्रीका में मंगाए गए अधिकतर वाहन इसी श्रेणी के रहे। इस वर्ग में फाक्सवैगन की छोटी कार पोलो ही है जो 2020 में दक्षिण अफ्रीका में भी बनायी जा रही थी।

रपट के अनुसार भारत से दक्षिण अफ्रीका में 2020 के दौरान 87,953 वाहन मंगाए गए जो देश में आयातित कुल यात्री कारों और हल्के वाणिज्यक वाहनों का 43.2 प्रतिशत था।

पर देश में इस दौरान इस वर्ग में सबसे अधिक बिकने वाले 10 ब्रांडों में 9 स्थानीय रूप से विनिर्मित ब्रांडों के वाहन थे। यहां के लोग पिकअप को चलाना ज्यादा पसंद करते हैं। इसमें वाणिज्यिक और दूर सैर-सपाटे के लिए उपायोगी वाहन -दोनों प्रकार के वाहनों की सुविधा होती है।

महिंद्रा (साउथ अफ्रीका) के मुख्य अधिशासी राजेश गुप्ता ने कहा यह अच्छी खबर है। उन्होंने कहा , ‘ भारत और दक्षिण अफ्रीका के संबंध प्रगाढ़ रह हैं और बढ़ रहे हैं। न केवल दोनों देशों का आपसी व्यापार बढ़ रहा बल्कि दक्षिण अफ्रीका इस महाद्वीप के अन्य बाजारों भारतीय माल के लिए प्रवेशद्वार का काम कर रहा है।

महिंद्रा के पिक-अप वाहनों की गिनती यहां के स्थानीय बाजार में तीन साल से सबसे तेजी से बिकने वाले वाहनों में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\