खेल की खबरें | दक्षिण अफ्रीका का पहले गेंदबाजी करने का फैसला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट में गुरुवार को यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

सेंचुरियन, 26 दिसंबर दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट में गुरुवार को यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

बारिश के कारण मैदान गीला होने से टॉस में 45 मिनट का विलंब हुआ जबकि मैच आधा घंटा देरी से शुरू होगा।

रविंद्र जडेजा पीठ में जकड़न के कारण इस टेस्ट में नहीं खेल रहे। रविचंद्रन अश्विन भारतीय टीम में स्पिनर की जिम्मेदारी निभाएंगे।

भारत ने तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को पदार्पण का मौका दिया है।

दक्षिण अफ्रीका के लिए भी तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर और बल्लेबाज डेविड बेडिंघम पदार्पण कर रहे हैं।

दक्षिण अफ़्रीका का 1992 में दौरा शुरू करने के बाद से भारत की नजरें इस देश में अपनी पहली टेस्ट श्रृंखला जीतने पर टिकी हैं।

दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान डीन एल्गर ने घोषणा की है कि वह गांधी-मंडेला ट्रॉफी के लिए इस फ्रीडम सीरीज के समापन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।

सुधीर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी