IND Beat SA 1st ODI: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से दी करारी शिकस्त, साई सुदर्शन और श्रेयस अय्यर ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और आवेश खान की शानदार गेंदबाजी से भारत ने पहले एकदिवसीय में रविवार को यहां दक्षिण अफ्रीका की पारी को सस्ते में समेटने के बाद 200 गेंद बाकी रहते आठ विकेट की प्रभावशाली जीत दर्ज की.

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

जोहानिसबर्ग, 17 दिसंबर: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और आवेश खान की शानदार गेंदबाजी से भारत ने पहले एकदिवसीय में रविवार को यहां दक्षिण अफ्रीका की पारी को सस्ते में समेटने के बाद 200 गेंद बाकी रहते आठ विकेट की प्रभावशाली जीत दर्ज की. इस जीत से टीम ने तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त ले ली. अपने शुरुआती तीन वनडे में एक भी विकेट लेने में विफल रहे अर्शदीप ने 10 ओवर के कोटे में 37 रन देकर पांच विकेट लिये जबकि आवेश ने आठ ओवर में 27 रन पर चार विकेट चटकाये। एक सफलता कुलदीप यादव (तीन रन पर एक विकेट) को मिली.

विश्व कप के बाद अपना पहला एकदिवसीय खेल रहे भारत ने 27.3 ओवर के अंदर महज 116 रन पर दक्षिण अफ्रीका की पारी को समेटने के बाद सिर्फ 16.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. राष्ट्रीय टीम के लिए पदार्पण कर रहे साई सुदर्शन ने लक्ष्य का पीछा करने के दौरान अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित करते हुए 43 गेंद में नौ चौके की मदद से नाबाद 55 रन बनाये. उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ दूसरे विकेट के लिए 73 गेंद में 88 रन की साझेदारी की. अय्यर ने 45 गेंद की पारी में छह चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाये. यह भी पढ़े:  आगामी आईपीएल ऑक्शन में इन धुरंधर आलराउंडर् खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें, मिल सकती है मोटी रकम

बायें हाथ के बल्लेबाज सुदर्शन ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ कुछ शानदार ड्राइव और बैकफुट पंच लगाने के साथ स्पिनरों के खिलाफ कदमों का अच्छा इस्तेमाल कर यह दर्शाया की भारतीय क्रिकेट जगत में उन्हें भविष्य का खिलाड़ी क्यों माना जा रहा है. अय्यर इस मैच के बाद टेस्ट टीम से जुड़ जायेंगे और उन्होंने भी अपने मौके का पूरा फायदा उठाकर आक्रामक बल्लेबाजी की. दक्षिण अफ्रीका के लिए एंडिले फेहलुकवायो ने 33 और सलामी बल्लेबाज टोनी डी जोरजी ने 28 रन का योगदान दिया.

मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में युवा भारतीय तेज गेंदबाजों के सामने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज असहज नजर आये। अर्शदीप, आवेश और मुकेश कुमार  (सात ओवर में बिना किसी सफलता के 46 रन) की तिकड़ी ने इस मैच से पहले कुल सात विकेट लिये थे लेकिन इस मैच में ही उन्होंने नौ विकेट साझा किये. मुकेश को हालांकि किस्मत का साथ नहीं मिला। पारी की पहली ही गेंद पर पगबाधा की उनकी अपील को मैदानी अंपायर ने खारिज कर दिया और टीम ने रिव्यू नहीं लेने का फैसला किया. रीप्ले में हालांकि रीजा हेंड्रिक्स आउट दिख रहे थे.

दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत के खिलाफ कोलकाता में अपने पिछले एकदिवसीय (विश्व कप) में महज 83 रन पर आउट हो गयी थी. भारत के लिए विश्व कप फाइनल खेलने वाली टीम के सिर्फ तीन खिलाड़ी कप्तान केएल राहुल, कलाई के स्पिनर कुलदीप और मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इस मैच का हिस्सा है.

ऐसे में टीम के युवा तेज गेंदबाजों ने अपनी प्रतिभा से प्रभावित किया. भारतीय गेंदबाजों ने यह सुनिश्चित किया कि दक्षिण अफ्रीका के ज्यादातर बल्लेबाजों को क्रीज से बाहर निकलने या बैकफुट पर जाने का मौका नहीं मिले। इस दौरान अर्शदीप और आवेश दोनों के पास हैट्रिक विकेट लेने का मौका था लेकिन वे चूक गये.

अर्शदीप पारी के दूसरे ओवर में लगातार गेंदों पर हेंड्रिक्स और रासी वान डर डुसेन को खाता खोले बगैर आउट करने के बाद पावरप्ले के अंदर चार विकेट चटकाये। इसमें आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले टोनी डी जोरजी (28) और हेनरिक क्लासेन (06) का विकेट भी शामिल है. जोरजी ने 22 गेंद की अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाये. पावरप्ले के बाद गेंदबाजी आक्रमण पर आये आवेश ने अपनी पहली गेंद पर कप्तान एडेन मार्कराम (12) को अंदर आती गेंद पर बोल्ड किया और फिर अपनी तेज गति से अनुभवी डेविड मिलर (02) को चकमा देकर चलता किया. वियान मुलडर (शून्य) और केशव महाराज (04) को भी आवेश की गति से सामंजस्य बैठाने में परेशानी हुई.

आठवें क्रम के बल्लेबाज फेहलुकवायो ने 33 रन की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया. वह 49 गेंद की पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाने के बाद अर्शदीप सिंह का पांचवां शिकार बने। आखिरी बल्लेबाज तबरेज शम्सी (नाबाद 11) दहाई के आंकड़े में रन बनाने वाले टीम के चौथे बल्लेबाज बने.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

Tags

Aiden Markram Andile Phehlukwayo Arshdeep Singh Avesh Khan Axar Patel BCCI David Miller Heinrich Klaasen Keshav Maharaj Kuldeep Yadav Mukesh Kumar Nandre Berger ODI Series Rassie Van Der Dussen Reeza Hendricks Rohit Sharma Ruturaj Gaikwad Sai Sudarshan Sanju Samson Shreyas Iyer South Africa Suryakumar Yadav Tabraiz Shamsi Team India Team India and South Africa team india vs south africa Test Series Tilak Verma Tony de Zorzi Virat Kohli Wiaan Mulder अक्षर पटेल अर्शदीप सिंह अवेश खान एडन मारक्रम एंडिले फेहलुकवायो कुलदीप यादव केशव महाराज खेल लीड भारत टीम इंडिया टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका टीम इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज टोनी डी ज़ोरज़ी डेविड मिलर तबरेज़ शम्सी तिलक वर्मा नंद्रे बर्गर बीसीसीआई मुकेश कुमार रासी वैन डेर डुसेन रीजा हेंड्रिक्स रुतुराज गायकवाड रोहित शर्मा वनडे सीरीज वियान मुल्डर विराट कोहली श्रेयस अय्यर संजू सैमसन साई सुदर्शन साउथ अफ्रीका सूर्याकुमार यादव हेनरिक क्लासेन

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू