SA vs WI 2nd Test: दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 284 रन से हराकर श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया

दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को यहां वेस्टइंडीज को 106 रन पर समेटकर दूसरे टेस्ट में 284 रन की शानदार जीत से श्रृंखला 2-0 से क्लीन स्वीप की।

टिम सउदी ( Photo Credit: Twitter)

जोहानिसबर्ग, 11 मार्च दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को यहां वेस्टइंडीज को 106 रन पर समेटकर दूसरे टेस्ट में 284 रन की शानदार जीत से श्रृंखला 2-0 से क्लीन स्वीप की. वेस्टइंडीज को जीत के लिये 391 रन का लक्ष्य मिला और वह दबाव में आकर दूसरी पारी में महज 35.1 ओवर में सिमट गयी। इससे दक्षिण अफ्रीका ने चौथे दिन चाय से पहले जीत दर्ज कर ली. गेराल्ड कोएत्जे ने 37 रन देकर तीन विकेट से मैच में कुल छह विकट झटके 22 सा।ल के इस तेज गेंदबाज के अलावा ऑफ स्पिनर सिमोन हार्मर ने 45 रन देकर तीन और बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने चार रन देकर दो विकेट झटके. यह भी पढ़ें: क्या भारतीय बल्लेबाज बनेंगे बढ़त या ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज करेंगे वापसी? जानें कब-कहां और कैसे देखें मुकाबला

वेस्टइंडीज के लिए जोशुआ डा सिल्वा ने 34 रन, जेसन होल्डर ने 19 रन और अल्जारी जोसफ ने 18 रन बनाये. दक्षिण अफ्रीका ने नये कप्तान तेम्बा बावुमा की 172 रन की शतकीय पारी की बदौलत वेस्टइंडीज को जीत के लिये बड़ा लक्ष्य दिया.

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में सुबह सात विकेट पर 287 रन से खेलना शुरू किया. बावुमा रात के अपने 171 रन के स्कोर में एक रन जोड़कर आउट हो गये और दोहरे शतक से चूक गये. इससे घरेलू टीम ने दूसरी पारी में 321 रन बनाकर वेस्टइंडीज को जीत के लिये 391 रन का लक्ष्य दिया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स