खेल की खबरें | दक्षिण अफ्रीका के सात विकेट पर 182 रन, भारत जीत के करीब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारतीय तेज गेंदबाजों ने सुबह के सत्र में दक्षिण अफ्रीका के तीन विकेट निकालकर पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के पांचवें और अंतिम दिन गुरुवार को यहां जीत की तरफ मजबूत कदम बढ़ाये।

सेंचुरियन, 30 दिसंबर जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारतीय तेज गेंदबाजों ने सुबह के सत्र में दक्षिण अफ्रीका के तीन विकेट निकालकर पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के पांचवें और अंतिम दिन गुरुवार को यहां जीत की तरफ मजबूत कदम बढ़ाये।

दक्षिण अफ्रीका ने लंच तक सात विकेट पर 182 रन बनाये हैं। भारत को अब बाकी बचे 73 ओवर में तीन विकेट चाहिए जबकि दक्षिण अफ्रीका को 123 रन की दरकार है जो कि असंभव लगता है।

बुमराह (50 रन देकर 30 विकेट) ने सुबह के सत्र में दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर (156 गेंदों पर 77 रन) को आउट करके शुरुआत की तो इसके बाद मोहम्मद सिराज (47 रन देकर दो) और मोहम्मद शमी (55 रन देकर दो) ने अपनी भूमिका बखूबी निभायी।

शाम के सत्र में बारिश की भविष्यवाणी की गयी है और ऐसे में भारत को जल्दी जल्दी तीन विकेट निकालने होंगे। उसकी राह में सबसे बड़ा रोड़ा तेम्बा बावुमा हैं जो 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ दूसरे छोर पर खड़े मार्को जेनसन ने पांच रन बनाये हैं।

पिच से मिल रही असमान उछाल को देखते हुए एल्गर ने हमलावर तेवर अपनाये। उन्होंने बावुमा के साथ पहले 45 मिनट में 36 रन जोड़े। शमी ने इस बीच अपनी गेंद पर एल्गर का कैच छोड़ा, लेकिन वह बुमराह थे जिन्होंने दक्षिण अफ्रीकी कप्तान को परेशानी में रखा।

बुमराह ने कोण लेती गेंद पर एल्गर को पगबाधा आउट किया और अंपायर ने भी उंगली उठाने में हिचकिचाहट नहीं दिखायी। एल्गर ने बेमन से डीआरएस भी लिया लेकिन वह भी परिणाम से वाकिफ लग रहे थे।

क्विंटन डिकॉक (21) ने आते ही बुमराह पर दो खूबसूरत चौके लगाये लेकिन सिराज ने जल्द ही उन्होंने बोल्ड कर दिया। शमी ने इसके बाद वियान मुल्डेर (एक) को विकेट के पीछे कैच कराकर आते ही पवेलियन भेजा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू