देश की खबरें | दक्षिण अबूझमाड़ मुठभेड़: एक अन्य नक्सली का शव बरामद, अब तक कुल पांच शव मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ इलाके में शनिवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने सोमवार को एक अन्य नक्सली का शव बरामद किया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़), छह जनवरी छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ इलाके में शनिवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने सोमवार को एक अन्य नक्सली का शव बरामद किया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। इस घटना में सुरक्षाबल का एक जवान शहीद हुआ था। इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है।

उन्होंने बताया कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर दक्षिण अबूझमाड़ के एक जंगल में शनिवार शाम को हुई मुठभेड़ के बाद रविवार को चार नक्सलियों के शव बरामद किए गए थे। इलाके में जारी अभियान के दौरान सोमवार को एक अन्य नक्सली का शव बरामद किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को शुरू किए गए इस अभियान में चार जिलों नारायणपुर, बस्तर, कोंडागांव और दंतेवाड़ा के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के जवान शामिल थे। मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों में माओवादियों के दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी) के पीएलजीए प्लाटून नंबर 32 के वरिष्ठ कैडर शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एके-47 राइफल और सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर) समेत स्वचालित हथियार बरामद किए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में डीआरजी के हेड कांस्टेबल सन्नू करम शहीद हो गए।

उन्होंने बताया कि इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है।

तीन जनवरी को रायपुर संभाग के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया था। पिछले साल राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 219 नक्सलियों को ढेर किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड