देश की खबरें | चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में सोरेन को झारखंड उच्च न्यायालय से राहत मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में 2014 में दर्ज एक मामले की सुनवाई कर रही जमशेदपुर की एक अदालत में उनके खिलाफ कार्यवाही पर मंगलवार को रोक लगा दी।

रांची, 17 अक्टूबर झारखंड उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में 2014 में दर्ज एक मामले की सुनवाई कर रही जमशेदपुर की एक अदालत में उनके खिलाफ कार्यवाही पर मंगलवार को रोक लगा दी।

न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी की पीठ ने कहा कि सोरेन के खिलाफ कोई बलपूर्वक कार्रवाई नहीं की जा सकती और उन्होंने राज्य सरकार को मामले में एक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

सोरेन ने जमशेदपुर की अदालत में उनके खिलाफ लंबित कार्यवाही को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। यह मामला 2014 के विधानसभा चुनाव के दौरान आदित्यपुर थाने में दर्ज एक मुकदमे पर आधारित है।

उच्च न्यायालय में छह सप्ताह बाद मामले की फिर सुनवाई होगी।

सोरेन पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है। ऐसा आरोप है कि उन्होंने अपनी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार के लिए निर्धारित समय से ज्यादा देर तक प्रचार किया था।

उच्च न्यायालय ने 2022 में उनके खिलाफ ऐसा ही एक अन्य मामला रद्द कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\