देश की खबरें | सोरभ ने फाइनल्स में बनाया विश्व रिकार्ड, मनु भी जीती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के स्टार निशानेबाज सौरभ चौधरी ने शुक्रवार को यहां फाइनल्स में 246.9 अंक के साथ विश्व रिकार्ड के साथ अधिक स्कोर बनाया और राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल्स में पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल का खिताब जीता।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 जनवरी भारत के स्टार निशानेबाज सौरभ चौधरी ने शुक्रवार को यहां फाइनल्स में 246.9 अंक के साथ विश्व रिकार्ड के साथ अधिक स्कोर बनाया और राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल्स में पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल का खिताब जीता।

हरियाणा की मनु भाखर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल ट्रायल्स में पहला स्थान हासिल किया।

विश्व में नंबर चार सौरभ और विश्व में नंबर दो मनु अपने क्वालीफिकेशन दौर में शीर्ष पर रहे और फिर फाइनल्स जीतने में सफल रहे।

सौरभ ने 60 शॉट के क्वालीफिकेशन दौर में 590 का स्कोर बनाया और फिर फाइनल में 246.9 के स्कोर के साथ अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ा।

फाइनल्स का विश्व रिकार्ड 246.5 अंक है जो उत्तर कोरिया के किम सोंग गुक के नाम है।

दूसरी तरफ मनु ने क्वालीफाईंग में 580 अंक बनाये और शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके बाद उन्होंने फाइनल्स में 239.3 अंक बनाकर जीत दर्ज की। तमिलनाडु की श्री निवेथा दूसरे और उत्तर प्रदेश की नेहा तीसरे स्थान पर रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू