जरुरी जानकारी | जल्द ही हरियाणा में बिकेगा ‘नंदिनी’ गाय का दूध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उत्तर भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के उद्देश्य से कर्नाटक सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ (केएमएफ) ने जल्द ही हरियाणा में ‘नंदिनी’ गाय का दूध बाजार में उतारने की घोषणा की है।

नयी दिल्ली, 27 मार्च उत्तर भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के उद्देश्य से कर्नाटक सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ (केएमएफ) ने जल्द ही हरियाणा में ‘नंदिनी’ गाय का दूध बाजार में उतारने की घोषणा की है।

केएमएफ की पहले से ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान में उपस्थिति है और हाल ही में इसने दिल्ली में प्रवेश किया है।

केएमएफ के उत्तर भारत प्रमुख, अमित सिंह ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा, ‘‘नंदिनी दूध जल्द ही हरियाणा में भी उपलब्ध होगा।’’

उन्होंने कहा कि संघ ने उत्तर भारत में नंदिनी दूध उत्पादों के वितरण नेटवर्क को मजबूत करने के लिए उत्तर भारत के वितरकों के साथ बैठक की।

बैठक में केएमएफ के प्रबंध निदेशक पी आर मंजेश और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में नंदिनी गाय का दूध और अन्य डेयरी उत्पाद उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए 'हर घर नंदिनी अभियान' शुरू किया गया है।

नंदिनी गाय का दूध उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सासनी संयंत्र में पैक किया जाता है, जिसकी प्रसंस्करण क्षमता 1.50 लाख लीटर प्रतिदिन है, और हरियाणा सहकारी संघ के रोहतक संयंत्र में भी पैक किया जाता है, जिसकी प्रसंस्करण क्षमता एक लाख लीटर प्रतिदिन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है पाकिस्तान महिला और बांग्लादेश महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Match Winner Prediction: ब्रॉन्ज मेडल मैच में बांग्लादेश को हराकर पदक पर कब्जा जमा पाएगी पाकिस्तान महिला टीम? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Weather Update: निशिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल