जरुरी जानकारी | विलय के लिए सोनी 21 दिसंबर की समय सीमा बढ़ाने पर चर्चा को तैयार: जी एंटरटेनमेंट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जील) ने बुधवार को कहा कि कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट उसके साथ विलय के लिए तय समय सीमा को आने बढ़ाने पर चर्चा के लिए तैयार हो गयी है।

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जील) ने बुधवार को कहा कि कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट उसके साथ विलय के लिए तय समय सीमा को आने बढ़ाने पर चर्चा के लिए तैयार हो गयी है।

कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट को पहले सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के नाम से जाना जाता था। दोनों कंपनियों के विलय के लिए तय समय सीमा 21 दिसंबर है।

इससे पहले सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई) ने कहा था कि वह जी एंटरटेनमेंट के समय सीमा बढ़ाने के अनुरोध पर अभी तक सहमत नहीं हुई है।

इसके बाद सुभाष चंद्रा परिवार द्वारा प्रवर्तित मीडिया फर्म ने कहा है कि उसे विलय योजना को आगे बढ़ाने पर चर्चा के लिए सोनी समूह से एक सूचना मिली है।

इस संबंध में संपर्क करने पर एसपीएनआई के एक प्रवक्ता ने कहा, ''हमने कल बयान में कहा था कि हमारे लिए समझौते के अनुसार समय सीमा बढ़ाने पर चर्चा करने के लिए जी एंटरटेनमेंट से मिलना जरूरी है। हम उनके प्रस्तावों को सुनने के लिए उत्सुक हैं। हमें इस पर और कोई टिप्पणी नहीं करनी है।''

जी एंटरटेनमेंट ने प्रस्तावित विलय को पूरा करने की समय सीमा बढ़ाने के लिए कल्वर मैक्स और बांग्ला एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (बीईपीएल) से संपर्क किया था। विलय के बाद यह भारत का सबसे बड़ा मीडिया समूह बन जाएगा।

जील, बीईपीएल और सीएमईपीएल के 10 अरब डॉलर के प्रस्तावित विलय को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई), एनएसई और बीएसई, कंपनी के शेयरधारकों और ऋणदाताओं की मंजूरी मिल चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट