देश की खबरें | बेटे ने 60 वर्षीय पिता की गला दबाकर हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में एक युवक ने अपने पिता से झगड़े के बाद उनकी कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 नवंबर दिल्ली में एक युवक ने अपने पिता से झगड़े के बाद उनकी कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में दिवाली के दिन शनिवार दोपहर में घटी।

यह भी पढ़े | बेंगलुरु पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.8 लाख नकली नोट बरामद: 15 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस के मुताबिक दिलीप के 24 वर्षीय बेटे अवधेश ने दोनों के बीच झगड़े के बाद एक दुपट्टे से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि दिलीप ओम विहार में रहता था और सब्जी बेचता था।

बताया जा रहा है कि अवधेश को अपने पिता पर अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंधों का शक था। हालांकि पुलिस ने कहा कि मामले में अभी जांच चल रही है।

यह भी पढ़े | TamilNadu: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 21 नवंबर को तमिलनाडु के दौरे पर, पार्टी के कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अवधेश पिता की हत्या के बाद घर से भाग गया लेकिन उसे जल्द ही पकड़ लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि दिलीप के छोटे बेटे अंकित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी जो वारदात के समय घर पर नहीं था और बाद में लौटा।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने कहा, ‘‘हमने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अपराध के पीछे की मंशा का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Vikram Bhatt Fraud Case: 30 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से राहत; मिला अंतरिम जमानत का आदेश

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कनाडा, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Pitch Report And Weather Update: कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Lucknow Hit-and-Run Horror: लखनऊ में स्कूल फेयरवेल से लौट रहे छात्र ने पैदल यात्रियों को रौंदा, 6 साल के मासूम की मौत (Watch Video)

\