देश की खबरें | धन संबंधी विवाद के कारण बेटे ने की पिता की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रतापगढ़ जिले के कंधई क्षेत्र में धन संबंधी विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से प्रहार कर कथित रूप से हत्या कर दी।

प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश), नौ मई प्रतापगढ़ जिले के कंधई क्षेत्र में धन संबंधी विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से प्रहार कर कथित रूप से हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने रविवार को बताया कि पुलिस को कंधई थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव में सड़क किनारे एक वृद्ध का शव होने की खबर मिली थी। पुलिस ने घटनास्थल पर तत्काल पहुंच कर शव कब्जे में लिया।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान नरसिंहपुर गांव के निवासी राम सूरत उर्फ़ धनगू वर्मा (70) के रूप में की गई। शव के सिर पर चोट के निशान हैं।

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि राम सूरत ने पिछले दिनों अपनी कुछ जमीन बेची थी, जिस से मिली रकम उसका बड़ा बेटा राम शिरोमणि वर्मा मांग रहा था।

तोमर ने बताया कि राम सूरत के ऐसा न करने पर राम शिरोमणि ने आठ/नौ मई की दरम्यानी रात को अपने पिता की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी और शव सड़क के किनारे फेंक दिया।।

तोमर ने बताया कि पुलिस ने राम शिरोमणि के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\