देश की खबरें | बेटे का अपहरण करने वाला व्यक्ति एक साल बाद महाराष्ट्र से गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ठाणे पुलिस ने करीब एक साल पहले पश्चिम बंगाल से पहले पांच साल के बेटे का अपहरण करके भागे व्यक्ति को यहां गिरफ्तार किया है।

ठाणे (महाराष्ट्र), 13 मार्च ठाणे पुलिस ने करीब एक साल पहले पश्चिम बंगाल से पहले पांच साल के बेटे का अपहरण करके भागे व्यक्ति को यहां गिरफ्तार किया है।

क्राइम यूनिट -1 के निरीक्षक कृष्ण कोकनी ने शनिवार को बिलाल मोहम्मद माणिक मुल्ला को शुक्रवार को ठाणे जिले के अंबरनाथ से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से 2020 की शुरुआत में कथित रूप अपने बेटे का अपहरण किया और तभी से फरार था।

उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल पुलिस को कहीं से सूचना मिली थी कि उक्त व्यक्ति ठाणे में है। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी दूसरी पत्नी के बेटे का अपहरण करके उसे अपनी पहली पत्नी के साथ बांग्लादेश भेज दिया है।

बच्चे की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\