देश की खबरें | दक्षिण दिल्ली में पैसे के लिए पिता की हत्या करने के आरोप में बेटा गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण दिल्ली के फतेहपुरी बेरी इलाके में पैसे देने से इंकार करने पर पिता की हत्या करने के आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 12 अप्रैल दक्षिण दिल्ली के फतेहपुरी बेरी इलाके में पैसे देने से इंकार करने पर पिता की हत्या करने के आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि मनोहर लाल (61) पर उनके 29 वर्षीय बेटे बलवान ने चाकू से कई वार किए थे, घायल लाल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
पुलिस ने कहा कि यह घटना रविवार को भीम बस्ती के पास उस समय हुई, जब पिता के पैसे देने से इंकार करने पर पिता-पुत्र में बहस हुई और बाद में बलवान ने कथित तौर पर पिता पर चाकू से कई वार किए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घालय अवस्था में लाल को एम्स के ट्रामा सेंटर ले जाया गया था, जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि जांच के दौरान सामने आया कि लाल के पैसे देने से मना करने पर नशे में धुत बलवान ने उन पर हमला किया था।
पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)