देश की खबरें | माता-पिता और दादी की हत्या के आरोप में पु​त्र गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में माता-पिता और दादी की हत्या कर शव को जलाने के आरोप में पुलिस ने ​पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

महासमुंद, 18 मई छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में माता-पिता और दादी की हत्या कर शव को जलाने के आरोप में पुलिस ने ​पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुटका गांव निवासी प्रभात भोई (53), उनकी पत्नी झरना भोई (47) और प्रभात की मां सुलोचना भोई (75) की हत्या के आरोप पुलिस ने प्रभात के पुत्र उदित भोई (24) को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभात भोई करीब के पैकिन गांव के माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक थे।

उन्होंने बताया कि ​उदित नशे का आदि है और पैसों की मांग को लेकर अक्सर अपने माता-पिता से झगड़ा करता था।

पुलिस ​अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की 12 तारीख को उदित ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई थी कि आठ तारीख को उसके माता-पिता और दादी इलाज के लिए रायपुर जाने के नाम से घर से निकले और वापस नहीं लौटे।

उन्होंने बताया कि उदित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया तथा मामले की जांच शुरू की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसी बीच जब ​उदित का भाई अमित कुमार भोई, जो रायपुर के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस का छात्र है, अपने गांव पहुंचा तब उसके चाचा पंचानन भोई ने बताया कि उसके माता-पिता और दादी लापता हैं।

इसके बाद अमित, चाचा के साथ अपने घर के पीछे गया तो देखा कि कुछ जलाया गया है। जब उसने राख हटाकर देखा तब उसमें कुछ मानव हड्डी के टुकड़े मिले।

उन्होंने कहा कि अमित ने यह सब देखा तब उसे अनहोनी की आशंका हुई और उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस दल गांव पहुंचा और राख तथा हड्डी को जब्त कर मामले की जांच शुरू की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान जानकारी मिली कि उदित अपने माता-पिता और दादी के साथ गांव में रहता था और उसका छोटा भाई अमित रायपुर के मेडिकल कॉलेज में पढ़ता है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब उदित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तब उसने तीनों की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के दिन उदित का अपने पिता से पैसों को लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि सात और आठ तारीख की रात में जब उसके माता-पिता और दादी सो रहे थे, तब उसने हॉकी स्टिक से उनकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि घटना के दो दिनों बाद उदित ने तीनों शवों को लकड़ी और सेनेटाइजर की मदद से जला दिया और घर की सफाई कर दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिता को जीवित बताने के लिए वह पिता के फोन-पे से खरीदारी कर रहा था, लेकिन वह पकड़ा गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ 'महाभियोग' पर विपक्षी एकता में दरार? कांग्रेस से अलग राह पर टीएमसी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\