देश की खबरें | कश्मीर में शीतलहर से कुछ राहत मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर के लोगों को शीतलहर से कुछ राहत मिली है लेकिन शनिवार को भी घाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 10 फरवरी कश्मीर के लोगों को शीतलहर से कुछ राहत मिली है लेकिन शनिवार को भी घाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग स्कीइंग रिजॉर्ट में तापमान शून्य से नीचे सात डिग्री सेल्सियस गिर गया।

दक्षिण कश्मीर में पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि बीती रात घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.7 डिग्री और काजीगुंड में शून्य से नीचे 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

पहलगाम, काजीगुंड और श्रीनगर में न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग चार डिग्री नीचे रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Noida Supernova Case: डिप्रेशन, बढ़ते कर्ज और वैवाहिक विवाद ने ली सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जान; 43वीं मंजिल से गिरे संभव जैन, पुलिस ने ₹3 करोड़ गुजारा भत्ते की बात नकारी

Siberia Lab Scare: रूस की एंटी-प्लेग लैब में रिसर्च वर्कर की रहस्यमयी संक्रमण से मौत; सैकड़ों लोग क्वारंटाइन, क्या न्यूमोनिक प्लेग फैलने का है खतरा?

'यह संविधान के मूल पर सीधा प्रहार है': मताधिकार छीनने पर बोले सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्ज्वल भुइयां; 'बिना नोटिस और सुनवाई के वोटर लिस्ट से नाम नहीं कट सकता'

India-Switzerland Ties: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पारमेलिन का तीन दिवसीय भारत दौरा आज से; पीएम मोदी से होगी द्विपक्षीय वार्ता, व्यापार और निवेश पर बड़ा फोकस