देश की खबरें | संभल में ढोल बजाकर रोजेदारों को सेहरी के लिए जगाते नजर आये कुछ लोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तड़के तीन बजे हैं और सुहैल को संभल की अलग-अलग गलियों में घूमते हुए देखा जा सकता है, जो ‘रोज़ेदारों’ (रमज़ान के दौरान रोज़ा रखने वाले लोगों) को ‘सेहरी’ (उपवास से पहले भोजन करना) शुरू करने के लिए जगा रहे हैं।

संभल (उप्र), 18 मार्च तड़के तीन बजे हैं और सुहैल को संभल की अलग-अलग गलियों में घूमते हुए देखा जा सकता है, जो ‘रोज़ेदारों’ (रमज़ान के दौरान रोज़ा रखने वाले लोगों) को ‘सेहरी’ (उपवास से पहले भोजन करना) शुरू करने के लिए जगा रहे हैं।

गले में ढोल लटकाए और उसे बजाते हुए सुहैल को आवाज लगाते हुए देखा जा सकता है। वह "उठ जाओ भाइयो, सेहरी का समय हो चुका है’’ का अपना संदेश दो बार दोहराते है और फिर ढोल बजाते हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के बाद मस्जिदों में लाउडस्पीकर से घोषणा लगभग बंद हो गयी हैं। ऐसे में सुहैल के इस काम ने रमज़ान के महीने के दौरान ‘रोज़ेदारों’ को जगाने की पुरानी प्रथा को फिर से जीवित कर दिया है।

सुहैल ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा, ‘‘अभी सुबह के तीन बजे हैं। यह सहरी का समय है। लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है, इसलिए जो लोग सो रहे हैं वे उठ नहीं पा रहे हैं। उनके लिए मैं ढोल बजाता हूं, ताकि ‘रोजेदार’ जाग सकें, अपनी 'सहरी' कर सकें और फिर रोजा रख सकें।’’

सुहैल ने कहा कि वह रोजेदारों को जगाने के लिए अपने ढोल का इस्तेमाल कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने 2022 में धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकर हटाने का आदेश दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू