देश की खबरें | महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कुछ लोगों ने पीट-पीटकर एक किशोर को मार डाला, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक झगड़े के दौरान 10 लोगों के एक समूह ने कथित रूप से पीट-पीटकर 17 वर्ष के एक किशोर को मार डाला। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 19 अगस्त महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक झगड़े के दौरान 10 लोगों के एक समूह ने कथित रूप से पीट-पीटकर 17 वर्ष के एक किशोर को मार डाला। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम को कल्याण शहर में समीर लोखंडे पर हमला किया गया और उसने आज सुबह एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि खडेगोलवाली इलाके में एक मैदान में 10 लोगों के एक समूह ने शुक्रवार शाम को लोखंडे पर लोहे की छड़ों और धारदार हथियारों से हमला किया।

अधिकारी ने बताया कि लोखंडे को नजदीक के एक अस्पताल ले जाया गया और वहां से फिर मुंबई के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।

उन्होंने कहा कि छह माह पहले एक पेट्रोल पंप पर हमलावरों का इस किशोर के साथ झगड़ा हुआ था और उनके मन में उसके प्रति वैरभाव था।

अधिकारी ने बताया कि कोलसेवाडी पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज किया है और वह आरोपियों को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया में जुट गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट