देश की खबरें | दिल्ली में संपत्ति विवाद में एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने पीटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में संपत्ति विवाद को लेकर लोगों के एक समूह ने 32 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित तौर पर पीट दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 30 जनवरी उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में संपत्ति विवाद को लेकर लोगों के एक समूह ने 32 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित तौर पर पीट दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इस घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया जिसमें छह लोग पीड़ित को लाठियों से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं तथा एक महिला पीड़ित को बचाने की कोशिश करती हुई दिख रही है।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) रवि कुमार सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो में कुछ लोग नरेला बाजार इलाके में एक व्यक्ति को लाठियों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अधिकारी ने कहा, ''यह घटना शुक्रवार की है। पीड़ित की पहचान होलंबी खुर्द गांव के निवासी दीपक के रूप में हुई है। उन्हें श्रद्धा अस्पताल में भर्ती कराया गया था और रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने अपना बयान भी दर्ज कराया।''

सिंह ने कहा, ''इस घटना में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के लिए सजा), 341 (गलत तरीके से रोकने के लिए सजा), 506 (आपराधिक भयादोहन के लिए सजा) और 34 (साझा मंशा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद, प्राथमिकी में आईपीसी की धारा 325 (स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाने के लिए सजा) भी जोड़ी गई।

उन्होंने बताया कि यह हमला पीड़ित और आरोपी पक्ष के बीच पुराने संपत्ति विवाद के कारण हुआ। उनके अनुसार, आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड