देश की खबरें | कुछ लोग अपने ही गठबंधन में न्‍याय नहीं कर पा रहे : अनुराग ठाकुर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’पर तंज कसते हुए शनिवार को कहा कि कुछ लोग अपने ही गठबंधन में न्याय नहीं कर पा रहे हैं।

लखनऊ, 27 जनवरी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’पर तंज कसते हुए शनिवार को कहा कि कुछ लोग अपने ही गठबंधन में न्याय नहीं कर पा रहे हैं।

लखनऊ में 19वें एशियाई एवं चौथे पैरा तथा राष्ट्रीय खेलों के पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लेने आए अनुराग ठाकुर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कुछ लोग अपने गठबंधन में भी न्याय नहीं कर पाये और इसके कारण एक के बाद एक राज्यों में क्या हो रहा है, आप देख सकते हैं।’’

ठाकुर की यह टिप्पणी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं द्वारा आपस में और सहयोगियों के साथ विचार-विमर्श करने के एक दिन बाद आई है, जिसमें संकेत मिले हैं कि पार्टी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ एक बार फिर हाथ मिलाने को तैयार है, क्योंकि ‘इंडिया’ गठबंधन के साझेदारों के साथ उनके संबंध कमजोर हो रहे हैं।

युवा मामले और खेल विभाग भी संभाल रहे ठाकुर ने यह भी कहा, ‘‘500 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ। भव्य राम मंदिर का निर्माण पूरा हो गया है और प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जिस तरह पूरे देश में मौहाल रहा उससे तो ये (भक्तों की) लंबी कतारें लगी ही थीं, क्योंकि इंतजार 500 साल का था।’’

श्रद्धालुओं के उत्साह को देखते हुए ठाकुर ने अपील की, ‘‘देशवासियों से मेरा अनुरोध है कि वे अपना कार्यक्रम उप्र सरकार और राम मंदिर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बनाएं।’’

भाजपा ने शुक्रवार को भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दावा किया था कि ममता बनर्जी सरकार ने सबसे पुरानी पार्टी को ‘‘अपमानित’’ करने के लिए पश्चिम बंगाल में राहुल गांधी की ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’’ को अनुमति देने से इनकार करने का फैसला किया है।

यह भी बताया गया कि कांग्रेस को यात्रा के तहत राज्य में कुछ जनसभा की अनुमति लेने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के सह-प्रभारी और आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, ‘‘राहुल गांधी की यात्रा को अनुमति नहीं देने का ममता बनर्जी का फैसला ‘इंडिया’ गठबंधन के ताबूत में आखिरी कील की तरह है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\