देश की खबरें | महाराष्ट्र के अस्पताल में कुछ मरीजों की मौत धुएं के कारण हुई: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में सरकारी अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में भीषण आग लगने में 11 लोगों की मौत मामले में सामने आया है कि कुछ मरीजों की मौत धुएं से दम घुटने के कारण हुई।

पुणे, सात नवंबर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में सरकारी अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में भीषण आग लगने में 11 लोगों की मौत मामले में सामने आया है कि कुछ मरीजों की मौत धुएं से दम घुटने के कारण हुई।

पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शनिवार को गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में पूर्वाह्न करीब 11 बजे आग लगी, जहां कोविड-19 के 17 मरीजों का इलाज चल रहा था। उनमें से कई वरिष्ठ नागरिक थे और कुछ वेंटिलेटर या ऑक्सीजन पर थे। पुणे से अहमदनगर करीब 120 किलोमीटर दूर है।

तोपखाना पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक जुबैर मुजवारा ने रविवार को बताया,‘‘कुछ मरीजों की मौत जलने से हुई वहीं कुछ की मौत धुएं के कारण हुई। हम विस्तृत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। आगे की जांच जारी है।’’

उन्होंने कहा कि मृतकों में से एक की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।

अहमदनगर के जिला पुलिस अधीक्षक मनोज पाटिल ने बताया कि देर शाम भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (ए) के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया गया।

इस संबंध में अहमदनगर नगर निगम के अग्निशमन विभाग के प्रमुख शंकर मिसाल ने बताया कि अपराह्न करीब 1.30 बजे आग पर काबू पा लिया गया तथा इस हादसे का कारण ‘शॉर्ट सर्किट’ हो सकता है।

मरीजों के रिश्तेदारों ने बताया कि अस्पताल कर्मियों ने उन्हें वार्ड से बाहर जाने को कहा क्योंकि उन्हें वहां की सफाई करनी थी। उनमें से ज्यादातर वार्ड से धुआं निकलते देख वापस लौटे और मरीजों को निकालने का प्रयास करने लगे।

हादसे में मारे एक लोगों की उम्र 65 से 83 वर्ष के बीच थी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में कहा कि जिलाधिकारी द्वारा इस मामले की व्यापक जांच की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट