देश की खबरें | कुछ किसान संघ निहित स्वार्थ के लिए राजनीति करते हैं: मुख्यमंत्री खट्टर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन किसान संघों पर शनिवार को निशाना साधा जो कथित रूप से ‘‘राजनीति करते हैं’’ और कृषक समुदाय से आग्रह किया कि वे उन लोगों के बहकावे में नहीं आएं जो उन्हें गुमराह करने की कोशिश करते हैं।

चंडीगढ़, 10 जून हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन किसान संघों पर शनिवार को निशाना साधा जो कथित रूप से ‘‘राजनीति करते हैं’’ और कृषक समुदाय से आग्रह किया कि वे उन लोगों के बहकावे में नहीं आएं जो उन्हें गुमराह करने की कोशिश करते हैं।

भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) द्वारा सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सूरजमुखी के बीज खरीदने की मांग को लेकर कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने के कुछ दिनों बाद खट्टर ने यह टिप्पणी की है।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया था और पानी की बौछार की थी। बाद में, भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के नौ नेताओं, जिनमें इसके प्रमुख गुरनाम सिंह चढूनी भी शामिल थे, को विभिन्न आरोपों में गिरफ्तार किया गया था।

खट्टर ने जननायक जनता पार्टी (जजपा) के विधायक राम करण काला पर भी कटाक्ष किया और कहा कि उन्हें अभी तक इस्तीफा नहीं मिला है।

शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने कहा था कि वह सूरजमुखी के बीजों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर कुछ दिन पहले एक राजमार्ग को अवरुद्ध करने वाले किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा शुगरफेड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे।

जजपा का राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन है। गठबंधन में मतभेद के संकेतों पर खट्टर ने कहा कि गठबंधन जारी है और आगे भी बना रहेगा, कोई समस्या नहीं है।

यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए खट्टर ने भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के विरोध के परोक्ष संदर्भ में कहा, ‘‘कुछ संघ हैं जो अपने निहित स्वार्थ के लिए किसानों के नाम पर राजनीति करते हैं। यदि वे (संघ) राजनीति करना चाहते हैं, तो उन्हें ऐसा सामने आकर करना चाहिए ना कि किसी वर्ग को भड़काकर। ऐसा पिछले कुछ वर्षों से हो रहा है। कुछ समूह हैं, ज्यादा नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राजमार्गों को अवरुद्ध करना हर समस्या का समाधान नहीं है। लोकतंत्र में हम किसी की स्वतंत्रता में बाधा नहीं डाल सकते। हमने किसानों के लिए बहुत कुछ किया है। हमने किसानों से सकारात्मक बातचीत की... मैं किसानों से आग्रह करता हूं कि इस तरह के आंदोलन से उन्हें कोई फायदा नहीं होने वाला है।’’

खट्टर ने कहा कि उनकी सरकार सूरजमुखी उत्पादकों के लिए सकारात्मक निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि बाजार दर के बारे में एक विस्तृत अध्ययन जारी है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक घोषणा की जाएगी।

भाजपा के हरियाणा प्रभारी बिप्लब कुमार देब और कुछ निर्दलीय विधायकों के बीच हुई बैठक के सवाल पर खट्टर ने कहा कि कोई समस्या नहीं है क्योंकि वह सभी से मिलते हैं।

चार निर्दलीय विधायकों ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में देब से मुलाकात की। शुक्रवार को हरियाणा लोकहित पार्टी के नेता एवं विधायक गोपाल कांडा ने भी राष्ट्रीय राजधानी में देब से मुलाकात की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल