देश की खबरें | हर नागरिक की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता: योगी आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में जनता दर्शन में आए लोगों को भरोसा दिया कि हर नागरिक की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

लखनऊ, 21 जुलाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में जनता दर्शन में आए लोगों को भरोसा दिया कि हर नागरिक की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन आयोजित किया और इस दौरान यहां प्रदेशभर से लगभग 50 से अधिक फरियादी पहुंचे।

मुख्यमंत्री हर फरियादी के पास गए, समस्याएं सुनीं, प्रार्थना पत्र लिए और आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा, ‘‘हर समस्या का निराकरण होगा और उत्तर प्रदेश के हर नागरिक की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है।’’

योगी ने जनता दर्शन में आए एक दिव्यांग की फरियाद सुनी और उन्हें मोटर चालित ‘ट्राई साइकिल’ दिलाने को कहा।

पुलिस, राजस्व, चिकित्सा सहायता, रोजगार, शिक्षा, आवास, कब्जा आदि से जुड़े मामले भी आए, जिस पर प्रार्थना पत्र लेकर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।

जनता की समस्या सुनते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है और सभी को न्याय मिलेगा।

बयान में कहा गया, ‘‘मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में अभिभावकों के साथ आए बच्चों से भी बातचीत की। उनका हालचाल जाना, दुलार किया और उनकी पढ़ाई के बारे में भी जानकारी ली।’’

मुख्यमंत्री ने चॉकलेट-टॉफी प्रदान कर बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू