देश की खबरें | एसओएल ने 2023-24 के वास्ते स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विश्वविद्यालय के ‘स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग’ (एसओएल) ने शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के वास्ते स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण शुरू किए जाने की शनिवार को घोषणा की।

नयी दिल्ली, एक जुलाई दिल्ली विश्वविद्यालय के ‘स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग’ (एसओएल) ने शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के वास्ते स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण शुरू किए जाने की शनिवार को घोषणा की।

एसओएल द्वारा कराये जाने वाले स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय-संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) की जरूरत नहीं होगी।

एसओएल ने छह स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों एमबीए, एमए (हिंदी), एमए (इतिहास), एमए (राजनीति विज्ञान), एमए (संस्कृत) और एमकॉम में दाखिले के लिए छात्रों से आवेदन मांगे हैं।

पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2023 है।

एसओएल ने एक बयान में कहा, ‘‘एक जुलाई, 2023 से दाखिला पाने के इच्छुक सभी अभ्यर्थियों को एसओएल की वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा।’’

इस बीच इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2023 सत्र के लिए नए दाखिले और ऑनलाइन तरीके से पुनः पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जुलाई, 2023 कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड