देश की खबरें | उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा मामले में एसओजी ने पांच एसआई को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान पुलिस के ‘स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप’ (एसओजी) ने उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में संलिप्तता के आरोप में रविवार को दो महिलाओं समेत पांच प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को गिरफ्तार किया।

जयपुर, एक सितंबर राजस्थान पुलिस के ‘स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप’ (एसओजी) ने उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में संलिप्तता के आरोप में रविवार को दो महिलाओं समेत पांच प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को गिरफ्तार किया।

सभी पांचों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें सात सितंबर तक पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया गया।

आधिकारिक बयान के अनुसार, गिरफ्तार प्रशिक्षुओं में शोभा राइका व उसका भाई देवेश राइका शामिल हैं। ये दोनों राजस्थान लोकसेवा आयोग (आरपीएससी) के पूर्व सदस्य रामूराम राइका की संतान हैं।

गिरफ्तार तीन अन्य प्रशिक्षु एसआई में मंजू देवी, अविनाश पलसानिया और विजेंद्र कुमार शामिल हैं।

इन सभी पांचों प्रशिक्षुओं को शनिवार को राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) से हिरासत में लिया गया और पूछताछ के लिए एसओजी कार्यालय लाया गया।

एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में अब तक 61 आरोपियों के खिलाफ तीन अलग-अलग आरोप पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। इन 61 आरोपियों में 33 प्रशिक्षु एसआई, चार चयनित उम्मीदवार (जो नौकरी में शामिल नहीं हुए) और पेपर लीक गिरोह से जुड़े 24 लोग शामिल हैं।

बयान के अनुसार, 65 अन्य आरोपियों की तलाश अब भी जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट