देश की खबरें | सोशल मीडिया सबसे जहरीला खेल का मैदान, खुद से प्यार महत्वपूर्ण: ग्रेजर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एनिमेटेड साइंस-फिक्शन कॉमेडी ‘‘रॉन्स गॉन रॉन्ग’’ में अपनी आवाज देने वाले अभिनेता जैक डायलन ग्रेजर का कहना है कि उन्होंने बार्नी के अपने चरित्र के साथ बहुत कुछ जोड़ा है क्योंकि जब उन्हें यह भूमिका मिली थी तब उन्होंने माध्यमिक विद्यालय की पढ़ाई पूरी ही की थी।

मुंबई, 28 अक्टूबर एनिमेटेड साइंस-फिक्शन कॉमेडी ‘‘रॉन्स गॉन रॉन्ग’’ में अपनी आवाज देने वाले अभिनेता जैक डायलन ग्रेजर का कहना है कि उन्होंने बार्नी के अपने चरित्र के साथ बहुत कुछ जोड़ा है क्योंकि जब उन्हें यह भूमिका मिली थी तब उन्होंने माध्यमिक विद्यालय की पढ़ाई पूरी ही की थी।

भारत में बृहस्पतिवार को रिलीज होने वाली यह फिल्म एक लड़के और उसके दोषपूर्ण रोबोट के बीच उभरती दोस्ती पर एक मार्मिक चित्रण है। फिल्म में प्रसिद्ध हास्य अभिनेता जैच गैलिफियानाकिस, ऑस्कर विजेता ओलिविया कोलमैन, एड हेल्म्स, जस्टिस स्मिथ, रॉब डेलाने, काइली कैंट्राल, रिकार्डो हर्टाडो, मार्कस स्क्रिबनेर और थॉमस बारबुस्का की आवाजें भी हैं।

सुपरहीरो फिल्म ‘‘शाजम’’ में अपनी भूमिका के लिए जाने जाने वाले ग्रेजर ने कहा कि वह 2017 से इस परियोजना से जुड़े हुए हैं और इसके साथ रहे क्योंकि फिल्म दोस्ती और खुद से प्यार के बारे में महत्वपूर्ण विषयों की खोज करती है।

उन्होंने लॉस एंजिल्स से फिल्म के लिए एक डिजिटल संवाददाता सम्मेलन के दौरान किशोरों पर सोशल मीडिया के दबाव के बारे में बात करते हुए कहा, ‘‘हर उम्र में, सबसे बड़ी बात सिर्फ खुद से प्यार को शामिल करना और अपनी खुद की कीमत को जानना, जानें कि आप कितने मूल्यवान हैं। मुझे लगता है कि यह अति महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सोशल मीडिया सबसे जहरीला खेल का मैदान है और खुद से प्यार महत्वपूर्ण है।’’ युवा अभिनेता ने कहा कि बार्नी का चरित्र उनके पास तब आया जब वह खुद एक चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहे थे।

ग्रेजर ने कहा, ‘‘मैंने अभी-अभी माध्यमिक विद्यालय की पढ़ाई पूरी की थी, जो मेरे पूरे जीवन का सबसे बुरा समय था। मेरे पूरे जीवन का सबसे अजीब चरण। और जब मैंने बार्नी को पाया, तो ऐसा था, ‘हे ईश्वर, मैं इसे कर सकता हूं।’’

बीसवीं सदी की स्टूडियो फिल्म का निर्देशन जीन-फिलिप वाइन और सारा स्मिथ द्वारा किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\