जरुरी जानकारी | सोशल मीडिया प्रभावकारी बाजार 2025 तक 2,200 करोड़ रुपये का होने की उम्मीद: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईएनसीए इंडिया इन्फ्लुएंसर रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया प्रभावकारी बाजार में कारोबार हर वर्ष 25 प्रतिशत से बढ़ने की उम्मीद है और वर्ष 2025 तक इस क्षेत्र में कारोबार 2200 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

आईएनसीए इंडिया इन्फ्लुएंसर रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया प्रभावकारी बाजार में कारोबार हर वर्ष 25 प्रतिशत से बढ़ने की उम्मीद है और वर्ष 2025 तक इस क्षेत्र में कारोबार 2200 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

रिपोर्ट में यह देखा गया कि इंटरनेट के बढ़ते दायरे और प्रभाव के साथ सोशल मीडिया मंचों पर लोगों की पहुंच में वृद्धि हुई है। इसे देखते हुए कंपनियों ने अपने उत्पादों को बेचने के लिए सोशल मीडिया पर प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ गठजोड़ करना शुरू किया है।

विज्ञापनदाताओं के एक स्व-नियामक निकाय ने भी सोशल मीडिया पर इन तरह के 'प्रभावशाली' व्यक्तियों के लिए दिशानिर्देश तय किये है।

ग्रुपम की रिपोर्ट में कहा गया कि कोविड-19 महामारी के उत्पन्न परिस्थितियों तथा उपभोक्ताओं से सीधे जुड़ने के कारण प्रभावकारी यह उद्योग एक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है।

ग्रुपम के दक्षिण एशिया के मुख्य कार्यकारी प्रशांत कुमार ने कहा, ‘‘महामारी की शरूआत से पहले तक भारत में अलग-अलग सोशल मीडिया मंचों पर 40 करोड़ लोग थे और पिछले 18 महीनों में यह संख्या तेजी से बढ़ी है। साथ ही उपभोक्ता व्यवहार में भी बदलाव आया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कंपनियों का सोशल मीडिया मंचों के जरिये विज्ञापन देने का सबसे बड़ा कारण प्रभावशाली व्यक्तियों का उनके दर्शकों के साथ गहरा संबंध और भरोसा है। कंपनियों इसका लाभ उठाने के लिए सोशल मीडिया पर प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ जुड़ना चाहती है।’’

रिपोर्ट के अनुसार इंफ्लुएंसर बाजार में निजी देखबाल से संबंधित उत्पादनों के विज्ञापन या प्रायोजक का योगदान 25 प्रतिशत, खाद्य पेयजल उत्पादों का 20 प्रतिशत, फैशन और आभूषण से जुड़े सामानों का 15 प्रतिशत तथा मोबाइल एवं इलेक्ट्रिक उपकरणों का 10 प्रतिशत है। यह चार श्रेणियां इस बाजार में 70 प्रतिशत का हिस्सा रखती है।

रिपोर्ट के दिलचस्प रूप से यह भी पाया गया कि जानी मानी प्रसिद्ध हस्तियों का इस बाजार में केवल 27 प्रतिशत हिस्सा है जबकि प्रभावशाली व्यक्तियों की हिस्सेदारी 73 प्रतिशत तक की है।

रिपोर्ट में यह भी देखा गया कि देश की लगभग दो तिहाई आबादी किसी न किसी सोशल मीडिया पर अपना प्रभाव छोड़ने वाले व्यक्ति को फॉलो करती है।

जतिन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 52nd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, डेवाल्ड ब्रेविसज़ा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें ZIM बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies T20 World Cup At Eden Gardens: टी20 वर्ल्ड कप में ईडन गार्डन स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें कैरेबियाई टीम के आकंड़ें

\