देश की खबरें | कर्नाटक में अभी तक टीके की 2.5 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी गयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में कोविड-19 टीकों की 2.5 करोड़ से ज्यादा खुराकें अभी तक लोगों को दी जा चुकी हैं जो एक ‘मील का पत्थर’ है।

बेंगलुरु, नौ जुलाई कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में कोविड-19 टीकों की 2.5 करोड़ से ज्यादा खुराकें अभी तक लोगों को दी जा चुकी हैं जो एक ‘मील का पत्थर’ है।

सुधाकर ने स्वास्थ्य विभाग की यह सूचना ट्वीट की। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी तक 2.5 करोड़ से भी ज्यादा कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।

उसमें कहा गया है कि अभी तक 2,06,01,462 पहली खुराक और 45,20,506 दूसरी खुराक, लोगों को दी गई है। उसके अनुसार, टीके 8,207 केन्द्रों को दिए गए हैं जिनमें से 7,609 केन्द्र सरकारी और 598 केन्द्र निजी हैं।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री सी. एन. अश्वथ नारायण ने शुक्रवार को बताया कि इसबीच, कॉलेज शिक्षा विभाग ने शहर के सरकारी डिग्री कॉलेजों के छात्रों और कर्मचारियों में से 51.12 प्रतिशत का टीकाकरण करा लिया है।

उच्च शिक्षा मंत्री नारायण ने कहा कि शहर में बृहत बेंगलुरु महानगरपालिका के आठ जोन हैं। सरकारी तथा और सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में छात्रों और कर्मचारियों की कुल संख्या 62,255 है। मंत्री ने बताया कि इनमें से 31,826 को आठ जुलाई तक टीका लगाया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड